-
परिभाषा - किसी को देवतुल्य मानकर उसकी भक्ति करनेवाला या उसका परम महत्त्व माननेवाला व्यक्ति
- वाक्य में प्रयोग -
वह गांधीजी का भक्त है। / गाँधीजी अहिंसा के पुजारी थे।
- समानार्थी शब्द -
भक्त ,
पुजारी
-
परिभाषा - वह जो पूजा करता हो
- वाक्य में प्रयोग -
भगवान का सच्चा उपासक सांसारिक बंधनों से मुक्त हो जाता है।
- समानार्थी शब्द -
आराधक ,
भक्त
-
परिभाषा - उपासना या पूजा करने वाला
- वाक्य में प्रयोग -
उपासक व्यक्ति की सभी कामनाएँ पूरी हो गईं।
- समानार्थी शब्द -
आराधक ,
भक्त
-
परिभाषा - वह जो ईश्वर या देवता आदि की भक्ति करता है
- वाक्य में प्रयोग -
वह हनुमानजी का भक्त है।
- समानार्थी शब्द -
भक्त ,
भगत ,
सेवक