-
परिभाषा - जहाँ वनस्पति न हो (क्षेत्र)
- वाक्य में प्रयोग -
इस उजाड़ क्षेत्र में कई सालों से बारिश नहीं हुई है।
- समानार्थी शब्द -
वनस्पतिहीन
-
परिभाषा - टूट-फूटकर गिरा-पड़ा हुआ
- वाक्य में प्रयोग -
उजाड़ घर को देखकर किसान रो पड़ा।
- समानार्थी शब्द -
उजड़ा ,
ध्वस्त
-
परिभाषा - उजड़ा या ध्वस्त स्थान
- वाक्य में प्रयोग -
लगता है इस उजाड़ में बहुत दिनों से कोई नहीं आया है।
- समानार्थी शब्द -
बियावान ,
बियाबान
-
परिभाषा - जो किसी समय बसा हो पर अब किसी कारण से निर्जन हो गया हो
- वाक्य में प्रयोग -
आजकल अधिकतर गाँववासी भी शहर में रहना पसंद करते हैं न कि उजाड़ गाँव में।
- समानार्थी शब्द -
उजड़ा ,
वीरान
-
परिभाषा - जो बसा हुआ न हो
- वाक्य में प्रयोग -
वह निरावासित क्षेत्र में अकेले घूम रहा था। / वह निरावासित परिवार का सदस्य है।
- समानार्थी शब्द -
निरावासित ,
अवासित ,
उजड़ा
-
परिभाषा - वह स्थान जहाँ कोई न हो
- वाक्य में प्रयोग -
कुछ लोग निर्जन स्थान में निवास करना पसंद करते हैं। / शाम के समय अकेले में मत जाओ।
- समानार्थी शब्द -
निर्जन स्थान ,
एकांत ,
एकांत स्थल
-
परिभाषा - ऐसी जगह जहाँ बहुत दूर तक पेड़-पौधे, झाड़ियाँ आदि अपने आप उगी होती हैं
- वाक्य में प्रयोग -
जंगल में तरह-तरह के जानवर रहते हैं।
- समानार्थी शब्द -
जंगल ,
वन ,
अरण्य