- 
                                  परिभाषा -  वेग से ऊपर उठना
                                
- वाक्य में प्रयोग - 
                                   मछली पानी में उछल रही है।
                                
- समानार्थी शब्द - 
                                  
                                    उचकना    
                                  
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                      		
                        
                        	  
                            
                            
                            
	                      	
                               
                            
                              
                                - 
                                  परिभाषा -  सहसा चकित होने अथवा बहुत अधिक  प्रसन्न होने की दशा में या आवेग आदि के कारण शरीर या उसके अंगों का आधार पर से हिलकर कुछ ऊपर उठना
                                
- वाक्य में प्रयोग - 
                                   कमरे में साँप देखकर वह उछला। / माँ को देखकर बच्चा उछलने लगा।
                                
- समानार्थी शब्द - 
                                  
                                    उछरना    
                                  
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                      		
                        
                        	  
                            
                            
                            
	                      	
                               
                            
                              
                                - 
                                  परिभाषा -  झटका या धक्का लगने पर कुछ वेगपूर्वक ऊपर उठना
                                
- वाक्य में प्रयोग - 
                                   ग्वालन के सिर पर रखी  बाल्टी का पानी उछल रहा है।
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                      		
                        
                        	  
                            
	                        
	                      	
                               
                            
                              
                                - 
                                  परिभाषा -  बार-बार या रह-रहकर सामने आना या प्रत्यक्ष होना
                                
- वाक्य में प्रयोग - 
                                   उनकी काली करतूतें लाख छिपाने पर भी अखबारों में उछलती रहीं।
                                
 
                           
                             
                         
                       
                    
                      		
                        
                        	  
                            
	                        
	                      	
                               
                            
                              
                                - 
                                  परिभाषा -  किसी के बल या आशा दिलाने पर कोई काम करना
                                
- वाक्य में प्रयोग - 
                                   वह तो नेता के दम पर उछल रहा है।