-
परिभाषा - मुँह से थूक या मुहँ में डाली हुई किसी वस्तु को बाहर निकालना (तेजी से)
- वाक्य में प्रयोग -
उसने पान खाकर मेरे कुर्ते पर ही थूक दिया। / उसने चुपके से दवा थूक दी।
- समानार्थी शब्द -
थूकना
-
परिभाषा - गुप्त बात बतलाने में प्रवृत्त करना या दोष आदि स्वीकार करवाना
- वाक्य में प्रयोग -
पुलिस ने चालाकी से अपराधी से साजिश उगलवा ली।
- समानार्थी शब्द -
उगलवाना ,
उगलाना
-
परिभाषा - मुँह से निकलवाना
- वाक्य में प्रयोग -
माँ ने बच्चे के मुँह से मिट्टी उगलवाई।
- समानार्थी शब्द -
उगलवाना ,
उगलाना
-
परिभाषा - गाय, बैल जैसे चौपायों का चारे को गले से थोड़ा-थोड़ा निकालकर फिर से चबाकर खाना
- वाक्य में प्रयोग -
बैल बैठे-बैठे जुगाली कर रहा है। / वह गाय पागुर कर रही है।
- समानार्थी शब्द -
पागुर करना ,
जुगाली करना ,
कौरी करना
-
परिभाषा - पेट में की वस्तुओं को मुँह से बाहर निकलवाने की क्रिया
- वाक्य में प्रयोग -
डॉक्टर ने जहर पिये मरीज को दवा देकर उल्टी करवाई।
- समानार्थी शब्द -
उल्टी करवाना ,
वमन करवाना ,
कै करवाना