-
परिभाषा - वह वस्तु जिस पर बैठा जाता हो
- वाक्य में प्रयोग -
गुरुजी के स्वागत में बच्चे अपना आसन छोड़कर खड़े हो गये।
- समानार्थी शब्द -
पीठिका ,
अवस्तार
-
परिभाषा - बैठने का कोई विशिष्ट ढंग या मुद्रा
- वाक्य में प्रयोग -
भोजन करते समय आसन पर ध्यान देना चाहिए।
- समानार्थी शब्द -
बैठक
-
परिभाषा - वह वस्त्र जिस पर बैठा जाए
- वाक्य में प्रयोग -
गजानन जी योग करने के लिए आसन बिछा रहे हैं।
- समानार्थी शब्द -
वस्त्रासन
-
परिभाषा - बैठने के लिए बिछाई गई जाजिम, शतरंजी आदि
- वाक्य में प्रयोग -
बैठक में बिछावन बिछा दी गई थी।
- समानार्थी शब्द -
बिछावन
-
परिभाषा - योग का आसन या शरीर के अवययों की विशिष्ट रचना
- वाक्य में प्रयोग -
योगासन से बहुत सारे रोगों का निवारण होता है।
- समानार्थी शब्द -
योगासन ,
योग आसन
-
परिभाषा - कामशास्त्र में वर्णित संभोग या मैथुन करने के विभिन्न आसनों में से प्रत्येक
- वाक्य में प्रयोग -
वैवाहिक जीवन का पूर्ण सुख पाने के लिए विवाह से पूर्व रतिबंधों का ज्ञान होना चाहिए।
- समानार्थी शब्द -
रति-बंध