-
परिभाषा - जिसे पाना सहज न हो
- वाक्य में प्रयोग -
आजकल बड़े शहरों में शुद्ध हवा दुर्लभ हो गयी है।
- समानार्थी शब्द -
दुर्लभ ,
दुष्प्राप्य
-
परिभाषा - जो उपलब्ध न हो
- वाक्य में प्रयोग -
कभी-कभी बच्चे अनुपलब्ध वस्तु की माँग कर देते हैं।
- समानार्थी शब्द -
अनुपलब्ध ,
अप्राप्य
-
परिभाषा - जो प्राप्त न हुआ हो
- वाक्य में प्रयोग -
मेहनती व्यक्ति के लिए दुनिया में कुछ भी अप्राप्त नहीं है।
- समानार्थी शब्द -
अप्राप्त ,
अलब्ध ,
अनवाप्त
-
परिभाषा - जिसका मूल्य न लग सके
- वाक्य में प्रयोग -
महापुरुषों की वाणी अनमोल होती है।
- समानार्थी शब्द -
अनमोल ,
अमूल्य ,
अमोल