-
परिभाषा - लोहे का वह आधार जिस पर सुनार, लुहार आदि कोई चीज रखकर हथौड़े से पीटते हैं
- वाक्य में प्रयोग -
लुहार खुरपे को निहाई पर रखकर पीट रहा है।
- समानार्थी शब्द -
निहाई ,
स्थूला
-
परिभाषा - वह आटा या बेसन जो तरकारी आदि पकाते समय उसमें मिलाया जाता है
- वाक्य में प्रयोग -
कढ़ी मठे या दही में रेहन मिलाकर बनाई जाती है।
- समानार्थी शब्द -
रेहन
-
परिभाषा - जैनियों के चौबीस उपास्य देवता जो सब देवताओं से श्रेष्ठ और मुक्तिदाता माने जाते हैं
- वाक्य में प्रयोग -
महावीर जैनियों के अंतिम तीर्थंकर थे।
- समानार्थी शब्द -
तीर्थंकर ,
जिन
-
परिभाषा - किसी देवी, देवता की मूर्ति पर जल, फूल आदि चढ़ाना और उनके आगे प्रार्थना करना
- वाक्य में प्रयोग -
ईश्वर की पूजा से मन को शांति मिलती है।
- समानार्थी शब्द -
पूजा ,
आराधना ,
उपासना