-
परिभाषा - पहले देखी हुई बात से मन में उत्पन्न होने वाला संस्कार
- वाक्य में प्रयोग -
अभिज्ञा आसानी से मिटती नहीं है।
-
परिभाषा - वह ज्ञान जो लौकिक ज्ञान से परे हो
- वाक्य में प्रयोग -
उसकी पूर्वजन्मों की अभिज्ञा अब तक बनी हुई है।
- समानार्थी शब्द -
अलौकिक ज्ञान ,
पारलौकिक ज्ञान
-
परिभाषा - पहचानने की क्रिया या भाव
- वाक्य में प्रयोग -
उसे मूँग और मसूर की पहचान नहीं है।
- समानार्थी शब्द -
पहचान ,
अभिज्ञान
-
परिभाषा - किसी को देख या जानकर यह बतलाने की क्रिया कि यह वही है
- वाक्य में प्रयोग -
चश्मदीद गवाह के अभाव में अपराधी की पहचान न हो सकी।
- समानार्थी शब्द -
पहचान
-
परिभाषा - स्मृति बनाए रखने के लिए दी या रखी हुई वस्तु
- वाक्य में प्रयोग -
यह घर हमारे पुरखों की निशानी है।
- समानार्थी शब्द -
निशानी ,
स्मृतिचिह्न ,
स्मृति चिह्न