-
परिभाषा - जो लज्जित करनेवाली घटना या बात के कारण उदास या निरुत्तर हो गया हो
- वाक्य में प्रयोग -
ग्राहक की बात से अप्रतिभ खिलौनेवाला उसकी ओर ताकने लगा।
-
परिभाषा - जिसमें प्रतिभा न हो
- वाक्य में प्रयोग -
अप्रतिभ व्यक्ति भी उद्यम कर अपनी प्रतिभा का विकास कर सकता है।
- समानार्थी शब्द -
प्रतिभाहीन ,
प्रतिभारहित
-
परिभाषा - जिसमें बुद्धि न हो
- वाक्य में प्रयोग -
बुद्धिहीन बच्चों को विशेष देख-रेख की आवश्यकता होती है।
- समानार्थी शब्द -
बुद्धिहीन ,
प्रज्ञाहीन ,
मतिहीन
-
परिभाषा - जो किसी कारण से धीमा हो गया हो
- वाक्य में प्रयोग -
वह उदास होकर धीमी गति से आगे बढ़ने लगा।
- समानार्थी शब्द -
धीमा
-
परिभाषा - जिसे जल्दी लज्जा आती हो
- वाक्य में प्रयोग -
शर्मीली मीनू जल्दी किसी से अपनी बात नहीं कह पाती।
- समानार्थी शब्द -
शर्मीला ,
लजालू