-
परिभाषा - जो निज का या अपना हो या जिस पर अपना अधिकार हो
- वाक्य में प्रयोग -
यह मेरी निजी संपत्ति है।
- समानार्थी शब्द -
निजी ,
स्वकीय
-
परिभाषा - किसी व्यक्ति से संबंध रखनेवाला
- वाक्य में प्रयोग -
यह मेरा वैयक्तिक मामला है। / आप मेरे व्यक्तिगत मामले में ना पड़े l
- समानार्थी शब्द -
व्यक्तिगत ,
निजी
-
परिभाषा - जो अपने पक्ष से संबंधित हो या अपने पक्ष का हो
- वाक्य में प्रयोग -
यह स्वपक्षीय मामला है।
- समानार्थी शब्द -
स्वपक्षीय ,
स्वपक्षी
-
परिभाषा - वह जिसका अपने से संबंध या नाता हो
- वाक्य में प्रयोग -
अपनों से क्या छुपाना, आपको तो सब पता ही है।
- समानार्थी शब्द -
स्वजन