-
परिभाषा - जिसकी सीमा न हो
- वाक्य में प्रयोग -
संतजी भगवान की असीम लीला का गुणगान कर रहे हैं। / हरि अनंत हरि कथा अनंता।
- समानार्थी शब्द -
असीम
-
परिभाषा - जो कभी समाप्त न हो
- वाक्य में प्रयोग -
प्रकृति ईश्वर का अनंत विस्तार है।
- समानार्थी शब्द -
असमाप्य ,
अंतहीन
-
परिभाषा - अनंत चतुर्दशी का व्रत
- वाक्य में प्रयोग -
दादी प्रतिवर्ष अनंत करती हैं।
- समानार्थी शब्द -
अनंतव्रत
-
परिभाषा - अनंत-चतुर्दशी के दिन बाजू पर बाँधा जानेवाला कुमकुम, केशर या हल्दी रंजित चौदह गाँठोंवाला धागा
- वाक्य में प्रयोग -
पंडितजी यजमान के बाजू पर अनंत बाँध रहे हैं।
-
परिभाषा - रामानुजाचार्य का एक शिष्य
- वाक्य में प्रयोग -
अनंत रामानुजाचार्य के प्रमुख शिष्य थे।
-
परिभाषा - एक जैन तीर्थंकर
- वाक्य में प्रयोग -
अनंतनाथजी चौदहवें तीर्थंकर थे।
-
परिभाषा - जिसे गिना न जा सके
- वाक्य में प्रयोग -
आसमान में अनगिनत तारे हैं।
- समानार्थी शब्द -
अनगिनत ,
असंख्य