-
परिभाषा - जो कभी न जन्म लेता हो
- वाक्य में प्रयोग -
ब्रह्म अजन्मा है।
- समानार्थी शब्द -
अजन्मा ,
अजात ,
अज
-
परिभाषा - जिसने जन्म न लिया हो
- वाक्य में प्रयोग -
देवकी के अजन्मे बालकों के विषय में भविष्यवाणी हुई थी।
- समानार्थी शब्द -
अजन्मा ,
अजात ,
अनुत्पन्न
-
परिभाषा - जहाँ कोई व्यक्ति न रहता हो या व्यक्तियों की संख्या बहुत ही कम हो
- वाक्य में प्रयोग -
महात्माजी वीरान स्थान में रहना पसंद करते हैं।
- समानार्थी शब्द -
वीरान ,
निर्जन ,
एकांत
-
परिभाषा - हिन्दुओं के एक देवता जो सृष्टि के सृजक माने जाते हैं
- वाक्य में प्रयोग -
नारद ब्रह्मा के वरद पुत्र हैं।
- समानार्थी शब्द -
ब्रह्मा ,
चतुरानन ,
पितामह