-
परिभाषा - जो व्यतीत न हुआ हो
- वाक्य में प्रयोग -
अभी आपका अधिकांश जीवन अव्यतीत है। / शर्तों के अधीन रहते हुए किसी वर्ष की अव्यतीत अवधि में छूट दी जा सकती है।
- समानार्थी शब्द -
अव्यतीत ,
अनबीता
-
परिभाषा - जिसमें प्रवेश न किया जा सके या जो प्रवेश के योग्य न हो
- वाक्य में प्रयोग -
यहाँ से मत जाओ! यह अप्रवेश्य द्वार है।
- समानार्थी शब्द -
अप्रवेश्य ,
अगम्य
-
परिभाषा - आनेवाला समय
- वाक्य में प्रयोग -
भविष्य में क्या होगा कोई नहीं जानता।
- समानार्थी शब्द -
भविष्य ,
भविष्य काल ,
आगामी समय
-
परिभाषा - जो जाने योग्य न हो
- वाक्य में प्रयोग -
पहाड़ तक पहुँचने का यह दुर्गम रास्ता है।
- समानार्थी शब्द -
दुर्गम ,
दुर्गम्य ,
कठिन
-
परिभाषा - बुरी दशा या अवस्था
- वाक्य में प्रयोग -
उसकी दुर्दशा मुझसे देखी नहीं गई और मैंने उसे अपने घर में पनाह दे दी।
- समानार्थी शब्द -
दुर्दशा ,
दुर्गति ,
दुरावस्था