हिंदी शब्दमित्र

 हिंदी शब्दमित्र

  • कक्षा के अनुसार
  • हिंदी ज्ञान स्तर के अनुसार
    • प्राथमिक (Beginner)
    • माध्यमिक (Intermediate)
    • कुशल (Proficient)
    • उन्नत (Advanced)
    • विशेषज्ञ (Expert)
  • शब्द बॉट
  • शब्द चित्र
  • हमारे बारे में
    • संपर्क करें
    • मदद
अ
आ
इ
ई
उ
ऊ
ए
ऐ
ओ
औ
अं
अः
्
ा
ि
ी
ु
ू
े
ै
ो
ौ
ं
ः
क
ख
ग
घ
ङ
   
च
छ
ज
झ
ञ
ट
ठ
ड
ढ
ण
   
त
थ
द
ध
न
प
फ
ब
भ
म
   
य
र
ल
व
 
 
श
ष
स
ह
   
क्ष
त्र
ज्ञ
श्र
 
 
ऋ
ृ
ऑ
ॉ
     
ँ
़
   

Levels

  • प्राथमिक (BEGINNER)
  • माध्यमिक (INTERMEDIATE)
  • कुशल (PROFICIENT)
  • उन्नत (ADVANCED)
  • विशेषज्ञ (EXPERT)
अंश
संज्ञा (नाम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - गणित के अंतर्गत भिन्न संख्या में ऊपर वाली संख्या जो हर के भागों का बोध कराती है
  • वाक्य में प्रयोग - आज गणित के घंटे में गुरुजी ने अंश और हर संबंधी बातों को बताया।
  • समानार्थी शब्द - अंश संख्या
अंश
संज्ञा (नाम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - वृत्त की परिधि का तीन सौ साठवाँ भाग
  • वाक्य में प्रयोग - गणित के अध्यापक ने छात्रों को तीस अंश का कोण बनाने को कहा।
अंश
संज्ञा (नाम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी संपत्ति या उससे होने वाली आय का भाग या अंश
  • वाक्य में प्रयोग - उसने मेरा हिस्सा भी दबा लिया। / इसमें मेरा भी साझा है।
  • समानार्थी शब्द - हिस्सा , साझा
अंश
संज्ञा (नाम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी चीज़ का कोई भाग
  • वाक्य में प्रयोग - उसने केक का कुछ भाग मुझे दिया। / अब यह कार्यालय भी इस भवन की विधा है। / उसने केक का कुछ हिस्सा मुझे दिया।
  • बहुवचन - अंश
  • समानार्थी शब्द - हिस्सा , भाग
अंश
संज्ञा (नाम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी विशिष्ट पैमाने पर तापमान की इकाई
  • वाक्य में प्रयोग - बच्चे को एक सौ तीन डिग्री बुखार है।
  • समानार्थी शब्द - डिग्री , डिगरी
अंश
संज्ञा (नाम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - उन अंगों या अवयवों में से कोई एक, जिनके योग से कोई वस्तु बनी हो
  • वाक्य में प्रयोग - अभी चित्र का एक अंश ही बना है।
  • बहुवचन - अंश
  • समानार्थी शब्द - टुकड़ा , भाग
अंश
संज्ञा (नाम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - शरीर का वह उपर का भाग जो गर्दन अौर हाथ से जुड़ा रहता है
  • वाक्य में प्रयोग - मेले में पापा ने मुझे उनके कंधों पर बिठाया।
  • समानार्थी शब्द - कंधा , काँधा , मोढ़ा
Hindi Shabdamitra Copyright © 2025
Developed by Computation For Indian Languages Technology, IIT Bombay