-
परिभाषा - कुछ अनहोनी की सम्भावना से मन में होने वाली कल्पना
- वाक्य में प्रयोग -
उसे आशंका थी कि कोई दुर्घटना हो सकती है।
- समानार्थी शब्द -
आशंका ,
संशय
-
परिभाषा - कोई बात, विचार आदि जिस पर मन में विश्वास नहीं हो
- वाक्य में प्रयोग -
मुझे संदेह है की वह झूठ बोल रहा है। / मुझे संशय है कि वह झूठ बोल रहा है।
- समानार्थी शब्द -
संशय ,
संदेह ,
शंका
-
परिभाषा - मन को दुविधा, अशांति, आदि से अस्थिर करनेवाली भावना
- वाक्य में प्रयोग -
मॉं को अपने बच्चे की हमेशा चिंता रहती है। / मॉं को अपने बच्चे की हमेशा फ़िक्र रहती है। / मॉं को अपने बच्चे की परवाह होती है।
- समानार्थी शब्द -
फ़िक्र ,
परवाह ,
चिंता
-
परिभाषा - किसी बात के बारे में हाँ या ना तय न कर पाने की स्थिति
- वाक्य में प्रयोग -
आपने पैसे माँगकर मुझे उलझन में डाल दिया। / मैं आज बहुत असमंजस में पड़कर यह पत्र लिखने का साहस कर रहा हूं।
- समानार्थी शब्द -
उलझन ,
असमंजस ,
दुविधा