-
परिभाषा - एक जैसा न होना
- वाक्य में प्रयोग -
इन दो गुडियों में बहुत अंतर है।
- समानार्थी शब्द -
फर्क
-
परिभाषा - * दो आँकड़ों में एक विशिष्ट विषमता या फर्क
- वाक्य में प्रयोग -
आय और व्यय में अत्यधिक अंतर के कारण बहुत सारी कठिनाइयाँ हो रही हैं।
- समानार्थी शब्द -
असमानता
-
परिभाषा - ऐसी रोक जिससे सामने की वस्तु दिखाई न पड़े
- वाक्य में प्रयोग -
वह पेड़ की आड़ से उसे देख रहा था।
- समानार्थी शब्द -
आड़ ,
ओट
-
परिभाषा - दो वस्तुओं, बिंदुओं आदि के बीच का स्थान
- वाक्य में प्रयोग -
घर से विद्यालय तक की दूरी लगभग एक किलोमीटर है।
- समानार्थी शब्द -
दूरी ,
फ़ासला
-
परिभाषा - किसी नित्य किए जानेवाले काम के छूट या रह जाने की क्रिया
- वाक्य में प्रयोग -
उसे अपनी पढ़ाई में नागा बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होता।
- समानार्थी शब्द -
नाँगा
-
परिभाषा - वह शक्ति जिससे अनुभव, इच्छा, विचार आदि कर सकते है
- वाक्य में प्रयोग -
दूसरे के दिल की बात कौन जान सकता है? / उसकी बात सुनकर वह मन में कई विचार आए। / बिजली की आवाज सुनते मेरा जी बहुत घबराया।
- समानार्थी शब्द -
दिल ,
जी ,
मन
-
परिभाषा - शरीर की वह आंतरिक अमूर्त सत्ता जिसमें भले-बुरे का ठीक और स्पष्ट ज्ञान होता है
- वाक्य में प्रयोग -
अंतरात्मा से निकली आवाज़ सच होती है।
- समानार्थी शब्द -
अंतरात्मा ,
अंतःकरण ,
अंतःपुर