-
परिभाषा - एक नाप जो उँगली की चौड़ाई के बराबर होता है
- वाक्य में प्रयोग -
राम का कद एक साल में चार अंगुल बढ़ गया।
- समानार्थी शब्द -
आँगुल ,
आँगुर
-
परिभाषा - हथेली या पैर के आगे निकले हुए अवयव
- वाक्य में प्रयोग -
एक हाथ में पाँच उंगलियाँ होती हैं।
- समानार्थी शब्द -
ऊँगली ,
अंगुश्त ,
अंगुली
-
परिभाषा - एक प्रसिद्ध ऋषि जो कामसूत्र नामक ग्रंथ के रचनाकार हैं
- वाक्य में प्रयोग -
वात्स्यायन के कामसूत्र का अंग्रेजी अनुवाद सर्वप्रथम सर रिचर्ड एफ़ बर्टन ने किया था।
- समानार्थी शब्द -
वात्स्यायन ,
वात्सायन
-
परिभाषा - हाथ की उँगली का चौड़ाई में एक सिरे से लेकर दूसरे सिरे तक का विस्तार
- वाक्य में प्रयोग -
लिखते समय दो शब्दों के बीच में एक उँगली की दूरी रखो।
- समानार्थी शब्द -
अंगुली