हिंदी शब्दमित्र

 हिंदी शब्दमित्र

  • कक्षा के अनुसार
  • हिंदी ज्ञान स्तर के अनुसार
    • प्राथमिक (Beginner)
    • माध्यमिक (Intermediate)
    • कुशल (Proficient)
    • उन्नत (Advanced)
    • विशेषज्ञ (Expert)
  • शब्द बॉट
  • शब्द चित्र
  • हमारे बारे में
    • संपर्क करें
    • मदद
अ
आ
इ
ई
उ
ऊ
ए
ऐ
ओ
औ
अं
अः
्
ा
ि
ी
ु
ू
े
ै
ो
ौ
ं
ः
क
ख
ग
घ
ङ
   
च
छ
ज
झ
ञ
ट
ठ
ड
ढ
ण
   
त
थ
द
ध
न
प
फ
ब
भ
म
   
य
र
ल
व
 
 
श
ष
स
ह
   
क्ष
त्र
ज्ञ
श्र
 
 
ऋ
ृ
ऑ
ॉ
     
ँ
़
   

Levels

  • प्राथमिक (BEGINNER)
  • माध्यमिक (INTERMEDIATE)
  • कुशल (PROFICIENT)
  • उन्नत (ADVANCED)
  • विशेषज्ञ (EXPERT)
लहर
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - प्राकृतिक अथवा कृत्रिम कारणों से उत्पन्न होनेवाली किसी वस्तु की लहर जो किसी शरीर या वातावरण में दौड़ती है
  • वाक्य में प्रयोग - बिजली में भी तरंगें होती हैं।
  • समानार्थी शब्द - तरंग
  • लिंग - स्त्रीलिंग
  • एक तरह का - अवस्था , वस्तु
लहर
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - नदी, समुद्र आदि के जल में थोड़ी-थोड़ी दूर पर रह-रहकर उठने और फिर नीचे बैठने वाली जलराशि जो बराबर आगे बढ़ती हुई-सी जान पड़ती है
  • वाक्य में प्रयोग - समुद्र की लहरें चट्टानों से टकराकर ऊपर उठ रही हैं।
  • बहुवचन - लहरें
  • समानार्थी शब्द - तरंग
  • लिंग - स्त्रीलिंग
  • संज्ञा के प्रकार - जातिवाचक
  • गणनीयता - गणनीय
  • एक तरह का - प्राकृतिक वस्तु
  • प्रकार - सुनामी , उर्मिका
लहर
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी मनोवेग आदि के उठने की क्रिया
  • वाक्य में प्रयोग - अब जनता में नेताओं के प्रति उठी क्रोध की लहर को दबाना आसान नहीं है।
  • समानार्थी शब्द - तरंग , ऊर्मि
  • लिंग - स्त्रीलिंग
  • एक तरह का - मानसिक अवस्था
लहर
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - रोग या पीड़ा आदि का रह-रहकर होनेवाला वेग
  • वाक्य में प्रयोग - दर्द की लहर उठते ही वह चिल्ला उठता था।
  • समानार्थी शब्द - तरंग
  • लिंग - स्त्रीलिंग
  • एक तरह का - वेग
लहर
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - लहर की तरह की वस्तु
  • वाक्य में प्रयोग - रेगिस्तान में रेतीली लहरें दिखाई पड़ती हैं।
  • समानार्थी शब्द - तरंग
  • लिंग - स्त्रीलिंग
  • एक तरह का - वस्तु
लहर
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - व्यापक रूप से तथा लगातार बनी रहनेवाली मौसम की असामान्य स्थिति, विशेषकर तापमान की स्थिति
  • वाक्य में प्रयोग - लोग ठंड में शीत लहर से परेशान थे और अब कड़ी गर्मी से परेशान हैं।"
  • समानार्थी शब्द - तरंग
  • लिंग - अज्ञात
  • एक तरह का - मौसम
  • प्रकार - सख्त गरमी , शीतलहर
लहर
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - मन में उत्पन्न होनेवाला वह सुखदायक मनोवेग जो कोई प्रिय या अभीष्ट काम करने के लिए होता है
  • वाक्य में प्रयोग - दुलहन के मन में पिया मिलन की उमंग है।
  • समानार्थी शब्द - उमंग , तरंग , मौज , धुन
  • लिंग - स्त्रीलिंग
  • एक तरह का - मनोभाव
Hindi Shabdamitra Copyright © 2025
Developed by Computation For Indian Languages Technology, IIT Bombay