-
परिभाषा - किसी पर किसी वस्तु आदि से आघात करना
- वाक्य में प्रयोग -
सिपाही ने चोर को डंडे से मारा। / पुलिस ने सोहन पर लाठी से वार किया। / मस्ती करने पर गुरुजी ने बच्चों को पीटा l
- समानार्थी शब्द -
लगाना ,
मारना ,
आघात करना ,
वार करना
- क्रिया के प्रकार -
सरल क्रिया
- मूल शब्द -
पीट
- प्रत्यय -
ना
- संक्रामिता -
सकर्मक
- एक तरह का -
काम करना
- प्रकार -
कूटना ,
थपथपाना ,
पीटना ,
जुतियाना ,
ठुकराना ,
लतियाना
-
परिभाषा - चोट देकर किसी वस्तु को चपटी करना
- वाक्य में प्रयोग -
लोहार लोहे का औज़ार बनाते समय उसे गर्म करके पीटता है।
- एक तरह का -
मारना
-
परिभाषा - येन-केन-प्रकारेण किसी काम को समाप्त कर लेना
- वाक्य में प्रयोग -
हमलोग इस काम को शाम तक पीट देंगे।
- एक तरह का -
निपटाना