परिभाषा - फलों आदि के संबंध में, वृक्षों में लगे रहने की दशा में अथवा उनसे तोड़ लिए जाने पर किसी विशिष्ट क्रिया से इस प्रकार कोमल, पुष्ट और स्वादिष्ट हुआ कि खाने के योग्य हो
वाक्य में प्रयोग -
वह पका आम खा रहा है।
समानार्थी शब्द -
तैयार
विलोम शब्द -
कच्चा
विशेषण के प्रकार -
गुणवाचक
परिभाषा - मवाद से भरा हुआ
वाक्य में प्रयोग -
पके फोड़े को प्रतिदिन साफ करना चाहिए।
समानार्थी शब्द -
पूयित ,
पूति ,
पूतिक
परिभाषा - जो सफेद हो गया हो (बाल)
वाक्य में प्रयोग -
वह अपने पके बालों को काला करवाना चाहता है।
परिभाषा - जो आग पर पकाया हुआ हो
वाक्य में प्रयोग -
पक्व भोजन सुपाच्य होता है।
समानार्थी शब्द -
पक्व ,
परिपक्व
परिभाषा - जो किसी कार्य को करने में विशेष योग्यता रखता हो
वाक्य में प्रयोग -
मेरी बहन कपड़े सिलने में बड़ी होशियार है।
समानार्थी शब्द -
प्रवीण ,
निपुण ,
पारंगत ,
दक्ष ,
कर्मदक्ष
विलोम शब्द -
अप्रवीण