-
परिभाषा - अँगूठे के बाद वाली उँगली
- वाक्य में प्रयोग -
उसके दाहिने हाथ की तर्जनी में घाव हो गया है।
- समानार्थी शब्द -
तर्जनी ,
प्रादेशिनी
- लिंग -
स्त्रीलिंग
- एक तरह का -
उँगली
-
परिभाषा - आकाश में सहसा क्षण भर के लिए दिखाई देने वाला वह प्रकाश जो बादलों में वातावरण की विद्युत शक्ति के संचार के कारण होता है
- वाक्य में प्रयोग -
आकाश में रह-रहकर बिजली चमक रही थी।
- समानार्थी शब्द -
बिजली ,
चपला ,
तड़िता
- लिंग -
स्त्रीलिंग
- एक तरह का -
प्रकाश