-
परिभाषा - ढालने का काम दूसरे से करवाना
- वाक्य में प्रयोग -
उसने दहेज में देने के लिए पाँच किलो चाँदी के बरतन ढलवाए।
- एक तरह का -
काम कराना
-
परिभाषा - उँडेलने का काम दूसरे से करवाना
- वाक्य में प्रयोग -
दूकानदार ने नौकर से ड्रम का तेल पीपे में उँडलवाया।
- समानार्थी शब्द -
उँडलवाना ,
ढरवाना ,
उड़लवाना
- एक तरह का -
काम कराना
-
परिभाषा - ढलकाने का काम दूसरे से करवाना
- वाक्य में प्रयोग -
माँ ने पनिहारिन से बासी पानी को पौधों की क्यारी में ढलकवाया।
- समानार्थी शब्द -
ढलकवाना ,
ढरकवाना ,
ढुलवाना ,
ढरवाना
- एक तरह का -
काम कराना