हिंदी शब्दमित्र

 हिंदी शब्दमित्र

  • कक्षा के अनुसार
  • हिंदी ज्ञान स्तर के अनुसार
    • प्राथमिक (Beginner)
    • माध्यमिक (Intermediate)
    • कुशल (Proficient)
    • उन्नत (Advanced)
    • विशेषज्ञ (Expert)
  • शब्द बॉट
  • शब्द चित्र
  • हमारे बारे में
    • संपर्क करें
    • मदद
अ
आ
इ
ई
उ
ऊ
ए
ऐ
ओ
औ
अं
अः
्
ा
ि
ी
ु
ू
े
ै
ो
ौ
ं
ः
क
ख
ग
घ
ङ
   
च
छ
ज
झ
ञ
ट
ठ
ड
ढ
ण
   
त
थ
द
ध
न
प
फ
ब
भ
म
   
य
र
ल
व
 
 
श
ष
स
ह
   
क्ष
त्र
ज्ञ
श्र
 
 
ऋ
ृ
ऑ
ॉ
     
ँ
़
   

Levels

  • प्राथमिक (BEGINNER)
  • माध्यमिक (INTERMEDIATE)
  • कुशल (PROFICIENT)
  • उन्नत (ADVANCED)
  • विशेषज्ञ (EXPERT)
जोड़ी
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - एक ही तरह की एवं साथ-साथ काम में आनेवाली दो चीज़ें जो एक इकाई के रूप में मानी जाएँ
  • वाक्य में प्रयोग - मेरी बेटी को साल में पाँच जोड़ी जूते-चप्पल लगते हैं।
  • बहुवचन - जोड़ियाँ
  • समानार्थी शब्द - जोड़ा , जोड़ , जोट
  • लिंग - स्त्रीलिंग
  • संज्ञा के प्रकार - समूहवाचक
  • गणनीयता - गणनीय
  • एक तरह का - समुदाय
जोड़ी
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - साथ-साथ काम में आने वाले बैल, घोड़े आदि पशु
  • वाक्य में प्रयोग - किसान बैलों की जोड़ी और हल लेकर खेत की ओर जा रहा था।
  • समानार्थी शब्द - जोड़ा , जोड़ , जोट , युग्म
  • लिंग - अज्ञात
  • एक तरह का - वर्ग
  • प्रकार - हरिहर , नरनारायण
जोड़ी
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - एक आदमी के एक बार में एक साथ पहनने के सब कपड़े
  • वाक्य में प्रयोग - उसने बक्से में रखे कपड़ों में से एक जोड़ी निकाल कर पहन लिया।
  • समानार्थी शब्द - जोड़ , जोड़ा , जोट
  • लिंग - अज्ञात
  • एक तरह का - समूह
  • का हिस्सा - पोशाक
जोड़ी
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - नर और मादा का युग्म
  • वाक्य में प्रयोग - बहेलिये ने क्रौंच पक्षी के जोड़े में से एक को मार दिया।
  • समानार्थी शब्द - जोड़ा , जोड़ , जोट , युग्म
  • लिंग - अज्ञात
  • एक तरह का - समुदाय
जोड़ी
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - वे दो जो बराबरी के हों
  • वाक्य में प्रयोग - इन खिलाड़ियों की जोड़ी अच्छी है।
  • समानार्थी शब्द - जोड़ा , जोड़
  • लिंग - अज्ञात
  • एक तरह का - वस्तु
जोड़ी
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - दो व्यक्ति, वस्तु आदि जो एक-दूसरे के सहयोगी या सम्बद्ध हों
  • वाक्य में प्रयोग - निम्न कुछ शब्दों के जोड़े दिए गए हैं।
  • समानार्थी शब्द - जोड़ा
  • लिंग - स्त्रीलिंग
  • एक तरह का - समुदाय
जोड़ी
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - दो घोड़े या दो बैलों द्वारा खींची जानवाली गाड़ी
  • वाक्य में प्रयोग - पहले के रईस जोड़ी पर निकला करते थे।
  • लिंग - अज्ञात
  • एक तरह का - गाड़ी
जोड़ी
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - संगीत में ताल देने के काम आनेवाली दो कटोरियाँ जिनके टकराने से शब्द होता है
  • वाक्य में प्रयोग - मंदिर में मँजीरा बज रहा है।
  • समानार्थी शब्द - मजीरा , ताल
  • लिंग - अज्ञात
  • एक तरह का - घनवाद्य
Hindi Shabdamitra Copyright © 2025
Developed by Computation For Indian Languages Technology, IIT Bombay