परिभाषा - जो मात्रा में कम हो
वाक्य में प्रयोग -
बरनी में अभी दो-चार ही चकलियाँ बची हैं। / मैंने बस एक-आध रोटी खाई है। / बरनी में अभी थोड़ी ही चकलियाँ बची हैं। / बरनी में अभी थोड़ी-सी ही चकलियाँ बची हैं।
समानार्थी शब्द -
थोड़ा ,
थोड़ा-सा ,
दो-एक ,
आंशिक ,
कम
विलोम शब्द -
अधिक ,
ज़्यादा ,
अधिक
परिभाषा - किसी भी प्रकार की कोई वस्तु, बात आदि
वाक्य में प्रयोग -
आपको कुछ चाहिए। / आपको कुछ कहना है।
समानार्थी शब्द -
कोई वस्तु
लिंग -
अज्ञात
एक तरह का -
वस्तु
परिभाषा - जो संख्या में कम हो
वाक्य में प्रयोग -
मुझे कुछ रुपयों की ज़रूरत है।
समानार्थी शब्द -
चंद ,
बहुत कम ,
कमतर
विलोम शब्द -
बहुत
विशेषण के प्रकार -
संख्यावाचक
परिभाषा - थोड़े परिमाण में
वाक्य में प्रयोग -
आपका काम कुछ बाकी है।
परिवर्तित क्रिया -
काम करना ,
होना
परिभाषा - महत्वपूर्ण व्यक्ति
वाक्य में प्रयोग -
मुझे भी कुछ बनना है।
लिंग -
अज्ञात
एक तरह का -
व्यक्ति