-
परिभाषा - काले रंग का एक बीज जो मसाले के रूप में प्रयुक्त होता है
- वाक्य में प्रयोग -
मठरी में कलौंजी डालने से अच्छा स्वाद आता है ।
- समानार्थी शब्द -
कलोंजी ,
मंगरैल ,
मंगरैला ,
मंगरौल
- लिंग -
स्त्रीलिंग
- एक तरह का -
बीज ,
मसाला
- अंगीवाची -
कलौंजी ,
पचफोरन
-
परिभाषा - एक प्रकार की तरकारी जो करेला, परवल, भिंडी आदि का पेट चीरकर उसमें मसाला भरकर तेल या घी में तलकर तैयार करते हैं
- वाक्य में प्रयोग -
मुझे बैगन की कलौंजी अच्छी लगती है ।
- समानार्थी शब्द -
कलोंजी
- लिंग -
स्त्रीलिंग
- एक तरह का -
सब्जी
-
परिभाषा - एक पौधा जिसके बीज मसाले के रूप में उपयोग होते हैं
- वाक्य में प्रयोग -
किसान खेत में कलौंजी की क्यारी में पानी डाल रहा है ।
- समानार्थी शब्द -
कलोंजी ,
मंगरैल ,
मंगरैला ,
मंगरौल
- लिंग -
स्त्रीलिंग
- एक तरह का -
पौधा
- का हिस्सा -
कलौंजी