हिंदी शब्दमित्र

 हिंदी शब्दमित्र

  • कक्षा के अनुसार
  • हिंदी ज्ञान स्तर के अनुसार
    • प्राथमिक (Beginner)
    • माध्यमिक (Intermediate)
    • कुशल (Proficient)
    • उन्नत (Advanced)
    • विशेषज्ञ (Expert)
  • शब्द बॉट
  • शब्द चित्र
  • हमारे बारे में
    • संपर्क करें
    • मदद
अ
आ
इ
ई
उ
ऊ
ए
ऐ
ओ
औ
अं
अः
्
ा
ि
ी
ु
ू
े
ै
ो
ौ
ं
ः
क
ख
ग
घ
ङ
   
च
छ
ज
झ
ञ
ट
ठ
ड
ढ
ण
   
त
थ
द
ध
न
प
फ
ब
भ
म
   
य
र
ल
व
 
 
श
ष
स
ह
   
क्ष
त्र
ज्ञ
श्र
 
 
ऋ
ृ
ऑ
ॉ
     
ँ
़
   

Levels

  • प्राथमिक (BEGINNER)
  • माध्यमिक (INTERMEDIATE)
  • कुशल (PROFICIENT)
  • उन्नत (ADVANCED)
  • विशेषज्ञ (EXPERT)
सीधा
क्रियाविशेषण
पिछला अगला
  • परिभाषा - बिना मुड़े, घूमे या झुके
  • वाक्य में प्रयोग - आप यहाँ से सीधे जाइए और डाकखाने से बाएँ मुड़ जाइएगा।
  • समानार्थी शब्द - सीधे , नाक की सीध में
  • क्रिया विशेषण के प्रकार - स्थानवाचक
सीधा
विशेषण
पिछला अगला
  • परिभाषा - जो बिना रुकावट या बाधा के जारी रहे
  • वाक्य में प्रयोग - यहाँ से दिल्ली जाने का सीधा रास्ता बताइए।
  • विशेषण के प्रकार - गुणवाचक
सीधा
विशेषण
पिछला अगला
  • परिभाषा - जो टेढ़ा-मेढ़ा न हो
  • वाक्य में प्रयोग - दोनों में से एक पेड़ सीधा है
  • समानार्थी शब्द - सरल
  • विलोम शब्द - टेढ़ा-मेढ़ा
  • विशेषण के प्रकार - गुणवाचक
सीधा
क्रियाविशेषण
पिछला अगला
  • परिभाषा - बिना बीच में रुके
  • वाक्य में प्रयोग - तुम यहाँ से सीधे घर जाना।
  • समानार्थी शब्द - सीधे
  • क्रिया विशेषण के प्रकार - रीतिवाचक
सीधा
विशेषण
पिछला अगला
  • परिभाषा - जिसमें और किसी प्रकार का अंतर्भाव, फेर या लगाव न हो
  • वाक्य में प्रयोग - क्या आप कभी सीधी बात नहीं कर सकते।
  • समानार्थी शब्द - प्रत्यक्ष
सीधा
क्रियाविशेषण
पिछला अगला
  • परिभाषा - सीधे आगे की ओर
  • वाक्य में प्रयोग - सड़क पर चलते समय सीधे देखो।
  • समानार्थी शब्द - सीधे , सामने
  • क्रिया विशेषण के प्रकार - परिमाणवाचक
सीधा
विशेषण
पिछला अगला
  • परिभाषा - जो व्यंग या टेढ़ा न हो
  • वाक्य में प्रयोग - कृपा कर आप मेरे सीधे सवालों के सीधे जवाब दीजिए।
  • समानार्थी शब्द - अव्यंग , अव्यङ्ग
सीधा
विशेषण
पिछला अगला
  • परिभाषा - जिसमें कठिनाई न हो
  • वाक्य में प्रयोग - यह तो बहुत सीधा सवाल है।
  • समानार्थी शब्द - सरल , आसान
  • विशेषण के प्रकार - गुणवाचक
सीधा
विशेषण
पिछला अगला
  • परिभाषा - जिसके मन में कुछ बुरा न हो और जो एकदम सीधा-सादा हो
  • वाक्य में प्रयोग - उसका बेटा बड़ा सीधा-सादा है।
  • समानार्थी शब्द - भोला-भाला , सीधा-सादा , भोला
सीधा
विशेषण
पिछला अगला
  • परिभाषा - जिसको रिकार्ड न किया गया हो
  • वाक्य में प्रयोग - अभी आप दूरदर्शन से क्रिकेट का सीधा प्रसारण देख रहे हैं।
  • समानार्थी शब्द - लाइव , अनरिकॉर्डेड
सीधा
क्रियाविशेषण
पिछला अगला
  • परिभाषा - इधर-उधर किए बिना
  • वाक्य में प्रयोग - उन्होंने आपका सीधे ज़िक्र नहीं किया।
  • समानार्थी शब्द - प्रत्यक्ष
सीधा
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - वह अनपकी भोजन सामग्री जो किसी को बनाकर खाने के लिए दी जाए
  • वाक्य में प्रयोग - साधु बाबा ने सीधा लेकर अपना भोजन स्वयं बनाया।
  • समानार्थी शब्द - जिंस
  • लिंग - पुल्लिंग
सीधा
विशेषण
पिछला अगला
  • परिभाषा - जिसका अगला या ऊपरी भाग सामने या ठीक जगह पर हो
  • वाक्य में प्रयोग - तुमने सीधे कपड़े को उल्टा करके पहन लिया।
सीधा
क्रियाविशेषण
पिछला अगला
  • परिभाषा - बिना मध्यस्थ के
  • वाक्य में प्रयोग - मैंने रुपयों के लिए सीधे उनसे बात की थी।
  • समानार्थी शब्द - सीधे
सीधा
क्रियाविशेषण
पिछला अगला
  • परिभाषा - शिष्ट व्यवहार से या अच्छी तरह से
  • वाक्य में प्रयोग - वह मुझसे कभी सीधे बात नहीं करती।
  • समानार्थी शब्द - सीधे , शिष्टतापूर्वक
सीधा
क्रियाविशेषण
पिछला अगला
  • परिभाषा - बिना इधर-उधर देखे
  • वाक्य में प्रयोग - तुम तो मुँह उठाए चले आए, मेरी ओर देखा तक नहीँ।
  • समानार्थी शब्द - मुँह उठाए , सीधे
सीधा
विशेषण
पिछला अगला
  • परिभाषा - * बिना किसी बहाने या समझौते के यानि सीधा
  • वाक्य में प्रयोग - वह इतना खरा नहीं है जितना दिखाता है।
  • समानार्थी शब्द - खरा , सच्चा
सीधा
विशेषण
पिछला अगला
  • परिभाषा - पीठ के बल पड़ा हुआ
  • वाक्य में प्रयोग - चित्त पहलवान की बुद्धि काम नहीं कर रही थी।
  • समानार्थी शब्द - चित्त , चित , उत्तान
सीधा
विशेषण
पिछला अगला
  • परिभाषा - जिसकी सतह बराबर हो या ऊँची-नीची न हो
  • वाक्य में प्रयोग - सपाट भूमि पर अच्छी खेती होती है।
  • समानार्थी शब्द - समतल , सपाट
Hindi Shabdamitra Copyright © 2025
Developed by Computation For Indian Languages Technology, IIT Bombay