-
परिभाषा - वह व्यक्ति जो किसी की टोह में उसके पीछे लगा रहता हो
- वाक्य में प्रयोग -
लागना संदिग्ध व्यक्ति का पीछा कर रहा है ।
- लिंग -
अज्ञात
-
परिभाषा - महसूस होना
- वाक्य में प्रयोग -
मुझे बहुत ज़ोर से भूख लगी है ।
- समानार्थी शब्द -
लगना
-
परिभाषा - पकाते समय वस्तु का बर्तन के पेंदे में चिपकना
- वाक्य में प्रयोग -
सब्ज़ी थोड़ी लग गई ।
- समानार्थी शब्द -
लगना
-
परिभाषा - पौधों का मिट्टी में जड़ पकड़ना
- वाक्य में प्रयोग -
बगीचे में रोपे गए दस में से सात पौधे लग गए हैं ।
- समानार्थी शब्द -
लगना
-
परिभाषा - * कोई कार्य शुरू करते हुए प्रतीत होना या जान पड़ना
- वाक्य में प्रयोग -
ऐसा लगा कि वह कुछ बोलेगी पर वह बोली नहीं ।
- समानार्थी शब्द -
लगना
-
परिभाषा - किसी जगह पर पहुँचना
- वाक्य में प्रयोग -
नाव नदी के किनारे लग गई ।
- समानार्थी शब्द -
लगना
-
परिभाषा - फलों आदि का सड़ना या गलना प्रारंभ होना
- वाक्य में प्रयोग -
पिटारे में रखे फल लग गए हैं ।
- समानार्थी शब्द -
लगना
-
परिभाषा - आघात या चोट पहुँचना
- वाक्य में प्रयोग -
खूँटे से मेरे पैर में बहुत ज़ोर से लगी । / उसकी बात मुझे बहुत लगी ।
- समानार्थी शब्द -
लगना
-
परिभाषा - संबंध या रिश्ते में कुछ होना
- वाक्य में प्रयोग -
मनोजजी रिश्ते में मेरे चाचा लगते हैं ।
- समानार्थी शब्द -
लगना
-
परिभाषा - किसी वाहन या व्यक्ति के एक स्थान से दूसरे तक पहुँचने के लिए समय का व्यतीत होना
- वाक्य में प्रयोग -
मुझे घर पहुँचने में एक घंटा लगेगा ।
- समानार्थी शब्द -
लगना
-
परिभाषा - किसी चीज़ पर कुछ सिया, टाँका, चिपकाया, जड़ा या मढ़ा जाना
- वाक्य में प्रयोग -
कमीज़ में बटन लग गया है ।
- समानार्थी शब्द -
लगना
-
परिभाषा - शौच, मूत्र विसर्जन आदि की आवश्यकता महसूस होना
- वाक्य में प्रयोग -
मुझे जोर से लगी है ।
- समानार्थी शब्द -
लगना
-
परिभाषा - दूध देने वाले पशुओं का दूध देना
- वाक्य में प्रयोग -
कारी गाय आज नहीं लगी। / यह गाय दोनों समय लगती है ।
- समानार्थी शब्द -
लगना ,
दूध देना
-
परिभाषा - भूत आदि की बाधा होना
- वाक्य में प्रयोग -
उसे इमली के पेड़ की भूतनी ने पकड़ा है ।
- समानार्थी शब्द -
पकड़ना ,
लगना
-
परिभाषा - वर्ष, मास आदि का आरंभ होना
- वाक्य में प्रयोग -
महाराष्ट्र में गुड़ीपाडवा के दिन से नया वर्ष लगता है ।
- समानार्थी शब्द -
लगना ,
चढ़ना
-
परिभाषा - ध्यान आदि का केंद्रित होना
- वाक्य में प्रयोग -
ध्यान करते समय मेरा मन बहुत देर तक नहीं टिकता है ।
- समानार्थी शब्द -
टिकना ,
लगना
-
परिभाषा - किसी बात आदि का सिर्फ़ एहसास होना
- वाक्य में प्रयोग -
ये बादल तूफ़ानी लगते हैं।
- समानार्थी शब्द -
लगना ,
आभास होना
-
परिभाषा - किसी एक वस्तु की सतह पर दूसरी वस्तु का फैलना
- वाक्य में प्रयोग -
हिन्दुओं में विवाह के अवसर पर दुल्हा, दुल्हन के शरीर पर हल्दी चढ़ती है ।
- समानार्थी शब्द -
चढ़ना ,
लगना ,
लेप लगना
-
परिभाषा - लगा हुआ होना
- वाक्य में प्रयोग -
वह जिस कमरे में बैठकर पढ़ता था वहाँ ताला लगा था ।
- समानार्थी शब्द -
लगना ,
डलना ,
पड़ना
-
परिभाषा - एक वस्तु का दूसरी वस्तु से स्पर्श होना
- वाक्य में प्रयोग -
चलते-चलते मेरा हाथ बिजली के खम्भे से छू गया ।
- समानार्थी शब्द -
छूना ,
लगना ,
छुआना
-
परिभाषा - किसी काम को पूरा करने के लिए मूल्य, मेहनताना आदि के रूप में पैसे देना
- वाक्य में प्रयोग -
आज किराये में ही सौ रुपये खर्च हो गए।
- समानार्थी शब्द -
खर्च होना ,
लगना ,
व्यय होना
-
परिभाषा - कार्य आदि में रत होना
- वाक्य में प्रयोग -
रचना दिन भर मिठाई बनाने में व्यस्त रहती है।
- समानार्थी शब्द -
व्यस्त रहना ,
लगा रहना ,
जुटना
-
परिभाषा - देखकर या अनुमान से कुछ महसूस करना
- वाक्य में प्रयोग -
मुझे लग रहा है कि अब वह नहीं आएगा ।
- समानार्थी शब्द -
लगना ,
मालूम पड़ना ,
मालूम होना
-
परिभाषा - काम में आना या लगना
- वाक्य में प्रयोग -
इस घर को बनाने में सौ बोरी सीमेंट खप गया ।
- समानार्थी शब्द -
खपना ,
लगना ,
उठना
-
परिभाषा - किसी की आवश्यकता पड़ना
- वाक्य में प्रयोग -
हमें कुछ नई वस्तुओं की आवश्यकता है। / इस काम के लिए दो सौ लोगों की ज़रूरत है। / हमें कुछ नई वस्तुओं की ज़रूरत पड़ेगी।
- समानार्थी शब्द -
ज़रूरत पड़ना ,
ज़रूरत होना ,
आवश्यकता होना
-
परिभाषा - कुछ वस्तुओं का इस प्रकार परस्पर मिलना या सटना कि एक का अंग या तल दूसरी के साथ लग या चिपक जाए
- वाक्य में प्रयोग -
इस कुर्सी का टूटा हुआ हत्था जुड़ गया ।
- समानार्थी शब्द -
जुड़ना ,
लगना ,
जुटना
-
परिभाषा - जो किसी का अंधानुयायी बन कर उसके पीछे चलता हो
- वाक्य में प्रयोग -
पिछलग्गू व्यक्ति अपने दिमाग से कोई काम नहीं करते ।
- समानार्थी शब्द -
पिछलग्गू ,
दुमछल्ला ,
लगुआ
-
परिभाषा - किसी चीज़ का एहसास होना
- वाक्य में प्रयोग -
मुझे बहुत ठंड लग रही है। / मुझे बहुत भूख लगी है।
- समानार्थी शब्द -
महसूस होना ,
लगना ,
अनुभव होना
-
परिभाषा - किसी कार्य की शुरुआत होना
- वाक्य में प्रयोग -
कल से मेरी परीक्षा शुरू हो रही है।
- समानार्थी शब्द -
शुरू होना ,
प्रारंभ होना ,
खुलना
-
परिभाषा - शिकार करनेवाला व्यक्ति
- वाक्य में प्रयोग -
शिकारी ने उड़ते हुए पंछी पर निशाना साधा।
- समानार्थी शब्द -
शिकारी ,
आखेटक ,
आखेटी
- लिंग -
अज्ञात