-
परिभाषा - बाहर आना या बाहर होना
- वाक्य में प्रयोग -
वह दस दिन बाद घर से बाहर निकली।
- समानार्थी शब्द -
बाहर आना
- विलोम शब्द -
घुसना
- क्रिया के प्रकार -
सरल क्रिया
-
परिभाषा - मिली, सटी या लगी हुई चीज़ आदि का अलग होना
- वाक्य में प्रयोग -
कमीज़ का बटन निकल गया है। / क़िताब के पन्ने निकल रहे हैं। / सीलन के कारण दीवार का सीमेंट उधड़ रहा है।
- समानार्थी शब्द -
अलग होना ,
पृथक होना
-
परिभाषा - एक जगह से दूसरी जगह पहुँचने के लिए चलना
- वाक्य में प्रयोग -
अब यहाँ से जाना होगा।
- समानार्थी शब्द -
जाना ,
प्रस्थान करना ,
रवाना होना
-
परिभाषा - किसी पुस्तक आदि का छप कर आना
- वाक्य में प्रयोग -
उनकी कविता की एक और नई पुस्तक निकली है।
- समानार्थी शब्द -
प्रकाशित होना
- विलोम शब्द -
निकल
- क्रिया के प्रकार -
सरल क्रिया
-
परिभाषा - प्रमाणित या साबित होना
- वाक्य में प्रयोग -
आखिर मेरी ही बात सच निकली।
- समानार्थी शब्द -
ठहरना ,
साबित होना
-
परिभाषा - वस्तु के गुण, तत्त्व, सार आदि का निकल जाना
- वाक्य में प्रयोग -
आम का रस निकल गया है।
- समानार्थी शब्द -
खिंचना
-
परिभाषा - प्रचलित या जारी होना
- वाक्य में प्रयोग -
यहाँ तो रोज़ नए-नए फैशन के कपड़े निकलते हैं।
-
परिभाषा - मेल या दल आदि में से अलग होना
- वाक्य में प्रयोग -
वह काँग्रेस से निकल गया। / कबूतर अपने झुंड से टूट गया।
- समानार्थी शब्द -
अलग होना ,
पृथक होना
-
परिभाषा - पास से जाता रहना या हाथ में न रहना
- वाक्य में प्रयोग -
ग़लत आदतों के कारण उसकी नौकरी निकल गई।
- समानार्थी शब्द -
चला जाना ,
हाथों से निकलना
-
परिभाषा - हिसाब होने पर कुछ धन किसी के जिम्मे ठहरना
- वाक्य में प्रयोग -
आप पर मेरे पाँच रुपए निकलते हैं।
-
परिभाषा - कोई नई वस्तु तैयार होना या नई बात का पता चलना
- वाक्य में प्रयोग -
टाटा से कार के चार नए मॉडल निकले हैं।
- समानार्थी शब्द -
आविष्कृत करना
-
परिभाषा - किसी ओर बढ़ा हुआ होना
- वाक्य में प्रयोग -
इस मेज का कोना थोड़ा निकला है।
-
परिभाषा - अनायास उच्चरित होना
- वाक्य में प्रयोग -
गोली लगते ही गाँधीजी के मुख से हे राम निकला। / साँप को देखकर बच्चे के मुख से चीख निकली।
-
परिभाषा - अपने उद्गम स्थान से प्रकट होना
- वाक्य में प्रयोग -
गंगा गंगोत्री से निकलती है।
- समानार्थी शब्द -
निर्गत होना ,
प्रादुर्भूत होना
-
परिभाषा - आकाश स्थित ग्रह, नक्षत्रों आदि का क्षितिज से या अपनी जगह से ऊपर आना या दिखाई देना
- वाक्य में प्रयोग -
सूर्य पूरब में निकलता है।
- समानार्थी शब्द -
उगना ,
उदित होना
-
परिभाषा - दाने या घाव के रूप में शरीर पर उत्पन्न होना
- वाक्य में प्रयोग -
गर्मी के दिनों में शुभम के शरीर पर दाने निकलते हैं।
- समानार्थी शब्द -
फूटना ,
फलना
-
परिभाषा - किसी ठोस पदार्थ का गलकर या अपना आधार छोड़कर द्रव रूप में किसी ओर चलना
- वाक्य में प्रयोग -
उसके फोड़े से पीब बह रहा है।
- समानार्थी शब्द -
बहना
-
परिभाषा - समय पर न पहुँचने के कारण न मिलना
- वाक्य में प्रयोग -
मेरी दस बजे की ट्रेन छूट गई।
- समानार्थी शब्द -
छूटना ,
चला जाना
-
परिभाषा - शरीर पर धारण की हुई या पहनी हुई चीज का वहाँ से हटाये जाने पर अलग होना
- वाक्य में प्रयोग -
क्या तुम्हारे कपड़े, जूते और मोजे उतर गए ?
- समानार्थी शब्द -
उतरना ,
खुलना
-
परिभाषा - किसी चिह्न आदि का उभरना
- वाक्य में प्रयोग -
अत्यधिक गर्मी के कारण सारे शरीर में घमौरियाँ उठ गई हैं।
- समानार्थी शब्द -
उठना ,
निकल आना
-
परिभाषा - पीछे रह जाना
- वाक्य में प्रयोग -
मुझे जहाँ उतरना था वह स्टेशन छूट गया।
- समानार्थी शब्द -
छूटना ,
छुटना
-
परिभाषा - सिलाई, बुनाई के टाँके अलग होना
- वाक्य में प्रयोग -
इस पैंट की सिलाई उधड़ गई है।
- समानार्थी शब्द -
उधड़ना ,
उखड़ना
-
परिभाषा - किसी अंकित चिह्न आदि का न रहना
- वाक्य में प्रयोग -
सर्फ से कपड़े के दाग, धब्बे छूट जाते हैं।
- समानार्थी शब्द -
छूटना ,
मिटना
-
परिभाषा - माल की बिक्री होना
- वाक्य में प्रयोग -
आज उसका सारा माल शाम से पहले ही बिक गया।
- समानार्थी शब्द -
बिकना ,
खपना ,
जाना
-
परिभाषा - किसी जगह से होकर आना या जाना
- वाक्य में प्रयोग -
हमारी बस एक पुल के ऊपर से गुज़री।
- समानार्थी शब्द -
गुजरना
-
परिभाषा - रंग, चमक आदि का धीमा पड़ जाना
- वाक्य में प्रयोग -
एक ही धुलाई में कपड़े का रंग उड़ गया।
- समानार्थी शब्द -
उड़ना ,
उड़ जाना ,
फीका पड़ना
-
परिभाषा - आघात, दाब आदि पड़ने पर अपने स्थान से उछलकर वेगपूर्वक किसी चीज का कुछ दूर जा गिरना
- वाक्य में प्रयोग -
बंदूक की आवाज़ सुनकर कौआ पेड़ पर छिटक गया।
- समानार्थी शब्द -
छिटकना ,
छूटना
-
परिभाषा - अभियोग, दोष आदि से छुटकारा पाना या बरी होना
- वाक्य में प्रयोग -
इस इलाक़े का मशहूर गुंडा कल ही जेल से छूटा है।
- समानार्थी शब्द -
छूटना ,
रिहा होना ,
मुक्त होना
-
परिभाषा - निकल पड़ना
- वाक्य में प्रयोग -
मेरी ट्रेन समय पर छूट गई।
- समानार्थी शब्द -
छूटना ,
रवाना होना ,
चलना
-
परिभाषा - पैदा या उत्पन्न होना
- वाक्य में प्रयोग -
मेरे बाग में एक तुलसी का पौधा उग गया है।
- समानार्थी शब्द -
उगना ,
उपजना
-
परिभाषा - किसी परीक्षा आदि में पास होना
- वाक्य में प्रयोग -
आप इस परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। / आपको इस परीक्षा में पास किया गया है।
- समानार्थी शब्द -
पास करना ,
उत्तीर्ण होना ,
सफल होना
-
परिभाषा - समय अदि का बीत जाना
- वाक्य में प्रयोग -
रात बहुत बीत गई है। / हमें मिलके बहुत साल गुजर गएँ। / बहुत साल ढल चुके हैं। / बहुत सारा वक्त चला गया। / रात गुजर गई है और सुबह हुई।
- समानार्थी शब्द -
गुजरना ,
चलना ,
बीतना