हिंदी शब्दमित्र

 हिंदी शब्दमित्र

  • कक्षा के अनुसार
  • हिंदी ज्ञान स्तर के अनुसार
    • प्राथमिक (Beginner)
    • माध्यमिक (Intermediate)
    • कुशल (Proficient)
    • उन्नत (Advanced)
    • विशेषज्ञ (Expert)
  • शब्द बॉट
  • शब्द चित्र
  • हमारे बारे में
    • संपर्क करें
    • मदद
अ
आ
इ
ई
उ
ऊ
ए
ऐ
ओ
औ
अं
अः
्
ा
ि
ी
ु
ू
े
ै
ो
ौ
ं
ः
क
ख
ग
घ
ङ
   
च
छ
ज
झ
ञ
ट
ठ
ड
ढ
ण
   
त
थ
द
ध
न
प
फ
ब
भ
म
   
य
र
ल
व
 
 
श
ष
स
ह
   
क्ष
त्र
ज्ञ
श्र
 
 
ऋ
ृ
ऑ
ॉ
     
ँ
़
   

Levels

  • प्राथमिक (BEGINNER)
  • माध्यमिक (INTERMEDIATE)
  • कुशल (PROFICIENT)
  • उन्नत (ADVANCED)
  • विशेषज्ञ (EXPERT)
तेज़
विशेषण
पिछला अगला
  • परिभाषा - जोर का
  • वाक्य में प्रयोग - यहाँ पानी का बहाव प्रबल है।
  • समानार्थी शब्द - प्रबल , प्रचंड
तेज़
क्रियाविशेषण
पिछला अगला
  • परिभाषा - तीव्र गति से
  • वाक्य में प्रयोग - वह बहुत तेज भाग रहा था।
  • समानार्थी शब्द - तेज़ी से , रफ़्तार से
  • विलोम शब्द - धीरे से
  • क्रिया विशेषण के प्रकार - रीतिवाचक
तेज़
विशेषण
पिछला अगला
  • परिभाषा - जिसमें तेज़ी हो
  • वाक्य में प्रयोग - एक कार तेज़ गति से आ रही है।
  • समानार्थी शब्द - द्रुत , तीव्र
  • विलोम शब्द - धीमा
  • विशेषण के प्रकार - गुणवाचक
तेज़
विशेषण
पिछला अगला
  • परिभाषा - जल्दी या तेज़ चलनेवाला
  • वाक्य में प्रयोग - यह दिल्ली जानेवाली एक द्रुतगामी रेलगाड़ी है।
  • समानार्थी शब्द - द्रुतगामी , तीव्रगामी , शीघ्रगामी
तेज़
विशेषण
पिछला अगला
  • परिभाषा - * जो तेज गति में सहायक हो या जो तेज गति दे (सतह)
  • वाक्य में प्रयोग - जल्दी पहुँचने के लिए हमें एक द्रुतगामी सड़क से होकर जाना होगा।
  • समानार्थी शब्द - द्रुतगामी , द्रुतगति
  • शब्द-विन्यास विविधता - तेज
तेज़
विशेषण
पिछला अगला
  • परिभाषा - जिसमें उग्र परिणाम या तीव्र प्रभाव उत्पन्न करने का गुण या शक्ति हो
  • वाक्य में प्रयोग - तेज़ दवाइयाँ खा-खाकर मैं ऊब चुकी हूँ।
  • समानार्थी शब्द - कड़ा
  • शब्द-विन्यास विविधता - तेज
तेज़
विशेषण
पिछला अगला
  • परिभाषा - जिसमें फुर्ती या तेज़ी हो
  • वाक्य में प्रयोग - फुर्तीला व्यक्ति कोई भी काम जल्दी कर लेता है।
  • समानार्थी शब्द - चुस्त
तेज़
विशेषण
पिछला अगला
  • परिभाषा - बहुत अधिक चपल या चंचल
  • वाक्य में प्रयोग - तेज़ बच्चों को सँभालना मुश्किल होता है।
  • शब्द-विन्यास विविधता - तेज
तेज़
विशेषण
पिछला अगला
  • परिभाषा - बहुत अधिक या बढ़-चढ़कर बोलने वाला
  • वाक्य में प्रयोग - अपनी तेज़ बीबी के आगे वे कुछ बोल भी नहीं पाते।
  • समानार्थी शब्द - तेज़-तर्रार
  • शब्द-विन्यास विविधता - तेज
तेज़
विशेषण
पिछला अगला
  • परिभाषा - बहुत जल्दी शारीरिक या रासायनिक प्रभाव उत्पन्न करने वाला
  • वाक्य में प्रयोग - तेज़ दवा से तुरंत बुखार उतर गया।
  • शब्द-विन्यास विविधता - तेज
तेज़
विशेषण
पिछला अगला
  • परिभाषा - तेजी के साथ फेंका हुआ
  • वाक्य में प्रयोग - उस गेंदबाज़ के तेज बॉल से सभी बल्लेबाज़ घबराते हैं
  • शब्द-विन्यास विविधता - तेज
तेज़
विशेषण
पिछला अगला
  • परिभाषा - जल्दी से होने वाला
  • वाक्य में प्रयोग - दुबई की शीघ्र प्रगति के कई कारण हैं।
  • समानार्थी शब्द - शीघ्र
  • शब्द-विन्यास विविधता - तेज
तेज़
विशेषण
पिछला अगला
  • परिभाषा - पैनी धार वाला
  • वाक्य में प्रयोग - नौकर ने तीक्ष्ण अस्त्र से वार करके मालिक की हत्या कर दी।
  • समानार्थी शब्द - तीक्ष्ण
  • शब्द-विन्यास विविधता - तेज
तेज़
विशेषण
पिछला अगला
  • परिभाषा - जिसमें तेजी हो या तेजी के साथ फेंकनेवाला
  • वाक्य में प्रयोग - जहीर खान एक तेज गेंदबाज हैं।
  • शब्द-विन्यास विविधता - तेज
तेज़
विशेषण
पिछला अगला
  • परिभाषा - साधारण से ऊँचा
  • वाक्य में प्रयोग - बच्चे तीव्र स्वर में गा रहे थे।
  • समानार्थी शब्द - तीव्र
  • शब्द-विन्यास विविधता - तेज
तेज़
क्रियाविशेषण
पिछला अगला
  • परिभाषा - ताकत लगा कर
  • वाक्य में प्रयोग - सोहम तेज़ी से दौड़ा।
  • समानार्थी शब्द - तेज़ी से , ज़ोर से , कसकर
तेज़
विशेषण
पिछला अगला
  • परिभाषा - जो मात्रा अधिक होने के कारण सहन करने में कठिन हो
  • वाक्य में प्रयोग - नागपुर में कड़ी धूप होती है।
  • समानार्थी शब्द - कड़ा , कडा
  • शब्द-विन्यास विविधता - तेज
तेज़
विशेषण
पिछला अगला
  • परिभाषा - जो कोई काम बहुत जल्दी और अच्छी तरह से कर सकता हो
  • वाक्य में प्रयोग - वह तैरने में बहुत तेज़ है।
  • समानार्थी शब्द - प्रखर , कुशाग्र
  • विलोम शब्द - मामूली
  • विशेषण के प्रकार - गुणवाचक
तेज़
विशेषण
पिछला अगला
  • परिभाषा - जिसका दाम या भाव पहले से बढ़ गया हो
  • वाक्य में प्रयोग - आज बाज़ार महँगा हो गया है।
  • समानार्थी शब्द - मँहगा
तेज़
विशेषण
पिछला अगला
  • परिभाषा - मिर्ची के स्वादवाला
  • वाक्य में प्रयोग - आज का खाना बहुत तीखा था।
  • समानार्थी शब्द - तीखा , मिर्चदार
तेज़
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - वह प्राकृतिक, विद्युत या अग्नि से उत्पन्न होने वाली शक्ति जिसके प्रभाव से चीज़ें गर्म होकर पिघलने या भाप के रूप में हो जाती हैं और जिसका अनुभव गर्मी या जलन के रूप में होता है
  • वाक्य में प्रयोग - ताप से हाथ जल गया।
  • समानार्थी शब्द - ताप
  • लिंग - पुल्लिंग
Hindi Shabdamitra Copyright © 2025
Developed by Computation For Indian Languages Technology, IIT Bombay