हिंदी शब्दमित्र

 हिंदी शब्दमित्र

  • कक्षा के अनुसार
  • हिंदी ज्ञान स्तर के अनुसार
    • प्राथमिक (Beginner)
    • माध्यमिक (Intermediate)
    • कुशल (Proficient)
    • उन्नत (Advanced)
    • विशेषज्ञ (Expert)
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • मदद
अ
आ
इ
ई
उ
ऊ
ए
ऐ
ओ
औ
अं
अः
्
ा
ि
ी
ु
ू
े
ै
ो
ौ
ं
ः
क
ख
ग
घ
ङ
   
च
छ
ज
झ
ञ
ट
ठ
ड
ढ
ण
   
त
थ
द
ध
न
प
फ
ब
भ
म
   
य
र
ल
व
 
 
श
ष
स
ह
   
क्ष
त्र
ज्ञ
श्र
 
 
ऋ
ृ
ऑ
ॉ
     
ँ
़
   

Levels

  • प्राथमिक (BEGINNER)
  • माध्यमिक (INTERMEDIATE)
  • कुशल (PROFICIENT)
  • उन्नत (ADVANCED)
  • विशेषज्ञ (EXPERT)
मिलना
संज्ञा (नाम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - प्राप्त होने, हाथ में आने या मिलने की क्रिया या भाव
  • वाक्य में प्रयोग - उसे पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई।
  • समानार्थी शब्द - प्राप्ति , उपलब्धि , अधिगम
मिलना
क्रिया (काम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी प्रकार अपने हाथ आना
  • वाक्य में प्रयोग - मुझे राम से सौ रुपए उपलब्ध हुए। / राम के पास से सौ रुपए मेरे पास आए। / भला हमें ऐसे कपड़े कहाँ जुड़ेंगे। / मेरे पापा की नौकरी से हमारा दो वक्त का खाना जुट जाता है।
  • समानार्थी शब्द - जुटना , उपलब्ध होना , आना
मिलना
क्रिया (काम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी से मिलना या भेंट करना
  • वाक्य में प्रयोग - उसने शहर में अपने संबंधियों से भेंट की।
  • समानार्थी शब्द - भेंट करना , भेंटना
मिलना
क्रिया (काम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - दो या अधिक तत्त्वों या पदार्थों की अवस्था, गुण, रूप आदि का एक-दूसरे के अनुरूप, तुल्य या सामान होना
  • वाक्य में प्रयोग - उनका हस्ताक्षर इस हस्ताक्षर से मिलता है।
  • समानार्थी शब्द - मिलता-जुलता होना , मेल खाना
मिलना
क्रिया (काम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - मिलना
  • वाक्य में प्रयोग - ऊँट रेगिस्तान में ज़्यादा मिलते हैं।
  • समानार्थी शब्द - पाया जाना
मिलना
क्रिया (काम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - मिल जाना
  • वाक्य में प्रयोग - यह काम करके मैंने अत्यधिक प्रसन्नता प्राप्त की।
  • समानार्थी शब्द - प्राप्त करना , पाना
मिलना
क्रिया (काम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - जुड़ना या मिलना या एक साथ होना
  • वाक्य में प्रयोग - यात्री फिर से हवाई अड्डे पर मिल गए।
मिलना
क्रिया (काम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - भेंट होना या मुलाकात होना
  • वाक्य में प्रयोग - आज मैं शर्माजी के घर गया था पर वे नहीं मिले।
  • समानार्थी शब्द - भेंट होना , मुलाकात होना
मिलना
क्रिया (काम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी चीज या बात का किसी रूप में प्राप्त होना
  • वाक्य में प्रयोग - उसे विरासत में बहुत संपत्ति मिली है।
मिलना
क्रिया (काम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - खोदने पर कुछ प्राप्त होना
  • वाक्य में प्रयोग - खुदाई करते समय आठ फुट नीचे पानी मिला।
मिलना
क्रिया (काम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी प्रतियोगिता, परीक्षा आदि में कोई मूल्यांकन, स्थान आदि प्राप्त होना
  • वाक्य में प्रयोग - इस खेल में मुझे पहला स्थान मिला।
  • समानार्थी शब्द - प्राप्त होना , हासिल होना
मिलना
संज्ञा (नाम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी विशेष उद्देश्य से मिलने की क्रिया
  • वाक्य में प्रयोग - चिकित्सक से मिलने के बाद ही रोग का पता चलेगा।
मिलना
क्रिया (काम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - * नियमित रूप से मिलना विशेषकर स्त्री पुरुष का या किसी के साथ स्थिर संबंध रखना
  • वाक्य में प्रयोग - वह एक अधेड़ आदमी से मिल रही है। / वह फिर से अपनी पहली बीबी से मिल रहा है।
  • समानार्थी शब्द - डेट करना
मिलना
क्रिया (काम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - सार्वजनिक उद्देश्य या कार्य के लिए मिलना
  • वाक्य में प्रयोग - देश की उन्नति के लिए हम सभी मिलें।
  • समानार्थी शब्द - संबद्ध होना , एक होना
मिलना
क्रिया (काम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - एक वस्तु में दूसरी वस्तुओं का मिलकर एक होना
  • वाक्य में प्रयोग - इसमें कई प्रकार के अनाज मिले हैं।
  • समानार्थी शब्द - अमेजना
मिलना
क्रिया (काम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - दो या अधिक वस्तुओं आदि का एक साथ मिल जाना
  • वाक्य में प्रयोग - प्रयाग राज में गंगा और यमुना का संगम हुआ है।
  • समानार्थी शब्द - संगम होना , मिलन होना
मिलना
क्रिया (काम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - पड़ी हुई वस्तु उठाना
  • वाक्य में प्रयोग - आज महाविद्यालय के प्रांगण में मैंने यह घड़ी पायी।
  • समानार्थी शब्द - पाना
मिलना
क्रिया (काम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - ऐसी स्थित में आना या पहुँचना कि ठीक तरह से बराबरी या सामना हो अथवा किसी प्रकार की अनुकूलता या समानता की सिद्धि हो
  • वाक्य में प्रयोग - उनसे आँखे लड़ी और प्यार हो गया।"
  • समानार्थी शब्द - लड़ना , भिड़ना
मिलना
क्रिया (काम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - दी, भेजी या आई हुई वस्तु किसी को प्राप्त होना
  • वाक्य में प्रयोग - तीन सप्ताह पूर्व भेजा गया पत्र मेरे पास अब तक नहीं पहुँचा। / ग़रीबों तक आर्थिक प्रगति का लाभ नहीं पहुँच रहा है।
मिलना
क्रिया (काम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी वस्तु आदि में दूसरी वस्तु आदि का समाना
  • वाक्य में प्रयोग - यह नदी समुद्र में समाविष्ट हो जाती है।
  • समानार्थी शब्द - समाविष्ट होना , विलय होना , लय होना
मिलना
संज्ञा (नाम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - दो या कई लोगों का आपस में मिलना
  • वाक्य में प्रयोग - आज अचानक मेरी मुलाक़ात अपने एक पुराने दोस्त से हुई।
  • समानार्थी शब्द - भेंट
Hindi Shabdamitra Copyright © 2024
Developed by Center For Indian Languages Technology, IIT Bomabay
Supported by
Tata Centre
LG Soft India
IDBI Intech