-
परिभाषा - किसी वस्तु के टुकड़े होना
- वाक्य में प्रयोग -
काँच की कटोरी हाथ से छूटते ही टूट गई।
- समानार्थी शब्द -
टूटना ,
खंडित होना
-
परिभाषा - कोई पक्के वस्तु गिरने से उसके ऊपरी भाग का थोड़ा टूटना
- वाक्य में प्रयोग -
बालटी फूट गई है।
- समानार्थी शब्द -
दरार पड़ना
-
परिभाषा - कली का फूल बन जाना
- वाक्य में प्रयोग -
सूरज के उगते ही सूरजमुखी खिल जाता है।
- समानार्थी शब्द -
खिलना ,
फूलना ,
चिटकना
-
परिभाषा - शाखा के रूप में अलग होकर किसी ओर जाना
- वाक्य में प्रयोग -
आगे जाकर इस रास्ते से एक और रास्ता फूटा है।
-
परिभाषा - संयुक्त या मेल-मिलाप की दशा में न रहना
- वाक्य में प्रयोग -
बहू के आते ही उनका घर फूट गया।
-
परिभाषा - पानी या किसी तरल पदार्थ का रिसकर इस पार से उस पार निकल जाना
- वाक्य में प्रयोग -
यह कागज अच्छा नहीं है, इस पर स्याही फूटती है।
-
परिभाषा - जुड़ी हुई वस्तु के रूप में निकलना या अवयव, जोड़ या वृद्धि के रूप में प्रकट होना
- वाक्य में प्रयोग -
एक पेड़ से हज़ारों शाखाएँ फूटती हैं।
-
परिभाषा - कोई गुप्त भेद या रहस्य सब पर प्रकट हो जाना
- वाक्य में प्रयोग -
अगर यह बात फूटेगी तो बहुत हंगामा हो जाएगा।
-
परिभाषा - पानी या तरल पदार्थों का इतना खौलना कि उसके तल पर छोटे-छोटे बुलबुलों के समूह दिखाई देने लगे
- वाक्य में प्रयोग -
खीर बनाने के लिए चावल को दूध में तब डालना चाहिए जब वह फूटने लगे।
-
परिभाषा - शरीर के किसी अंग में ठोकर या आघात लगने पर उसमें से ख़ून बहने लगना
- वाक्य में प्रयोग -
पुलिस की लाठी के प्रहार से उसका सर फूट गया।
- समानार्थी शब्द -
फटना
-
परिभाषा - किरणों, तरंगों आदि का किसी केंद्र से निकलकर इधर-उधर फैल जाना
- वाक्य में प्रयोग -
सूरज की किरणें फूटी और चारों ओर चहल-पहल होने लगी।
- समानार्थी शब्द -
बिखरना ,
फैलना
-
परिभाषा - मुँह से शब्द निकलना
- वाक्य में प्रयोग -
गुरु के सिर पर हाथ रखते ही गूँगे बालयोगी के मुख से शब्द फूटे।
-
परिभाषा - भर जाने के कारण आवरण फाड़कर निकलना
- वाक्य में प्रयोग -
फोड़ा फूट चुका है, अब यह जल्दी भर जाएगा।
-
परिभाषा - भेदकर वेग के साथ बाहर निकलना
- वाक्य में प्रयोग -
यहाँ प्रायः ज्वालामुखी फूटता है।
-
परिभाषा - ऐसी वस्तुओं का फटना जिनके ऊपर छिलका या आवरण हो और भीतरी भाग पोला या मुलायम वस्तु से भरा हो
- वाक्य में प्रयोग -
बच्चे का गुब्बारा फट गया।
- समानार्थी शब्द -
फटना
-
परिभाषा - फूटने की क्रिया
- वाक्य में प्रयोग -
पटाके के फूटने के साथ ही एक तेज आवाज हुई।
- समानार्थी शब्द -
फूट
-
परिभाषा - शरीर में ऐंठन या तनाव लिए हुए पीड़ा होना (विशेषकर हड्डियों एवं जोड़ों में)
- वाक्य में प्रयोग -
सर्दी-जुकाम, बुखार आदि में शरीर टूटता है।
- समानार्थी शब्द -
टूटना
-
परिभाषा - दाने या घाव के रूप में शरीर पर उत्पन्न होना
- वाक्य में प्रयोग -
गर्मी के दिनों में शुभम के शरीर पर दाने निकलते हैं।
- समानार्थी शब्द -
निकलना ,
फलना
-
परिभाषा - गोले, बारूद आदि जैसे रासायनिक पदार्थों का शब्द के साथ फटना
- वाक्य में प्रयोग -
सिनेमाघर में ही बम विस्फोट हो गया।
- समानार्थी शब्द -
विस्फोट होना ,
धमाका होना ,
ब्लास्ट होना
-
परिभाषा - मेल या दल आदि में से अलग होना
- वाक्य में प्रयोग -
वह काँग्रेस से निकल गया। / कबूतर अपने झुंड से टूट गया।
- समानार्थी शब्द -
निकलना ,
अलग होना ,
पृथक होना