हिंदी शब्दमित्र

 हिंदी शब्दमित्र

  • कक्षा के अनुसार
  • हिंदी ज्ञान स्तर के अनुसार
    • प्राथमिक (Beginner)
    • माध्यमिक (Intermediate)
    • कुशल (Proficient)
    • उन्नत (Advanced)
    • विशेषज्ञ (Expert)
  • शब्द बॉट
  • शब्द चित्र
  • हमारे बारे में
    • संपर्क करें
    • मदद
अ
आ
इ
ई
उ
ऊ
ए
ऐ
ओ
औ
अं
अः
्
ा
ि
ी
ु
ू
े
ै
ो
ौ
ं
ः
क
ख
ग
घ
ङ
   
च
छ
ज
झ
ञ
ट
ठ
ड
ढ
ण
   
त
थ
द
ध
न
प
फ
ब
भ
म
   
य
र
ल
व
 
 
श
ष
स
ह
   
क्ष
त्र
ज्ञ
श्र
 
 
ऋ
ृ
ऑ
ॉ
     
ँ
़
   

Levels

  • प्राथमिक (BEGINNER)
  • माध्यमिक (INTERMEDIATE)
  • कुशल (PROFICIENT)
  • उन्नत (ADVANCED)
  • विशेषज्ञ (EXPERT)
उठाना
क्रिया (काम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - नीचे से ऊपर लाना
  • वाक्य में प्रयोग - उसने दोनों हाथों से गगरी उठाई।
  • समानार्थी शब्द - उचाना , उकसाना
उठाना
क्रिया (काम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - कुछ समय तक ऊपर लिए रहना
  • वाक्य में प्रयोग - उसने बोझ सर पर उठाया।
उठाना
क्रिया (काम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - शरीर के किसी अंग को नीचे से ऊपर करना
  • वाक्य में प्रयोग - शेर ने उसका पंजा उठाया।
  • समानार्थी शब्द - उचाना
उठाना
क्रिया (काम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - गिरी, पड़ी या रखी हुई वस्तु को हाथ में लेना
  • वाक्य में प्रयोग - राम ने पुस्तक उठाई और उसे मेज पर रख दी।
उठाना
क्रिया (काम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - अनुभव करना या प्राप्त करना
  • वाक्य में प्रयोग - आपको मौके का लाभ उठाना चाहिए। / कुछ लोग बिना जवाबदेही के सत्ता का सुख उठाते हैं।
  • समानार्थी शब्द - पाना , भोगना
उठाना
क्रिया (काम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - चोरी आदि या किसी अन्य मकसद से अपने कब्जे में करना
  • वाक्य में प्रयोग - अपहरणकर्ताओं ने उसे चौराहे पर से ही उठा लिया।
उठाना
क्रिया (काम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - मकान या दीवार आदि तैयार करना
  • वाक्य में प्रयोग - मिस्त्री और मजदूर अभी दीवार उठा रहे हैं।
  • समानार्थी शब्द - बनाना , तैयार करना
उठाना
क्रिया (काम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - कोई काम करने के लिए उसका कारण या साधन अपने हाथ में लेना
  • वाक्य में प्रयोग - लड़ाई करने के लिए सैनिकों ने अपने-अपने हथियार उठाए। / लेखक ने लेखनी उठाई और लिखने लगे।
उठाना
क्रिया (काम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - शपथ खाने के लिए किसी वस्तु को छूना अथवा उसे हाथ में लेना
  • वाक्य में प्रयोग - उसने गंगा जल उठाया और कसम खाई।
उठाना
क्रिया (काम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - गिरी हुई अवस्था या बुरी दशा से उन्नत अवस्था या अच्छी दशा में लाना या ऐसा काम करना जिससे कुछ या कोई उठे
  • वाक्य में प्रयोग - हमें अपने खेल के स्तर को उठाना होगा।
उठाना
संज्ञा (नाम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - चोरी आदि या किसी अन्य मकसद से अपने कब्जे में करने की क्रिया
  • वाक्य में प्रयोग - पुलिस ने गाय उठाने आए चोरों को घर दबोचा।
उठाना
क्रिया (काम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - बात आदि की शुरुआत करना
  • वाक्य में प्रयोग - बात-बात में उसने मनोज की शादी की बात उठाई। / मंत्रीजी ने सदन की बैठक में घोटाले का मुद्दा उठाया।
  • समानार्थी शब्द - चलाना , छेड़ना
उठाना
क्रिया (काम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - स्थान त्याग कराना
  • वाक्य में प्रयोग - उसने स्वयं बैठने के लिए सोहन को कुर्सी पर से उठाया।
उठाना
क्रिया (काम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - प्रथा आदि का अंत करना
  • वाक्य में प्रयोग - हमें हमारे समाज से दहेज प्रथा उठाना है।
  • समानार्थी शब्द - हटाना , दूर करना
उठाना
क्रिया (काम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - सोए हुए को उठाना
  • वाक्य में प्रयोग - मिनू रोज सुबह राहुल को जगाती है।
  • समानार्थी शब्द - जगाना
उठाना
क्रिया (काम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - उपयोग में लाना
  • वाक्य में प्रयोग - पापा ने घर के लिए बहुत पैसे खर्च किए हैं।
  • समानार्थी शब्द - खर्च करना , लगाना , व्यय करना
उठाना
क्रिया (काम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - भाड़े या किराये पर देना
  • वाक्य में प्रयोग - मैंने अपने मकान का आधा हिस्सा भाड़े पर उठाया है।
  • समानार्थी शब्द - भाड़े पर देना , किराये पर देना , भाड़े पर उठाना
उठाना
क्रिया (काम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - मूल्य लेकर किसी को कुछ देना
  • वाक्य में प्रयोग - आज मैंने पाँच सौ रुपये का ही सामान बेचा।
  • समानार्थी शब्द - बेचना , बेंचना , विक्रय करना
उठाना
क्रिया (काम वाले शब्द)
पिछला अगला
  • परिभाषा - न चाहते हुए भी कुछ स्वीकार करना
  • वाक्य में प्रयोग - ग़रीबी के कारण उसने बहुत कष्ट झेलें | / अपनी बहन की खातिर उसने सारा अपमान पी लिया।
  • समानार्थी शब्द - पीना , झेलना
Hindi Shabdamitra Copyright © 2025
Developed by Computation For Indian Languages Technology, IIT Bombay