हिंदी शब्दमित्र

 हिंदी शब्दमित्र

  • कक्षा के अनुसार
  • हिंदी ज्ञान स्तर के अनुसार
    • प्राथमिक (Beginner)
    • माध्यमिक (Intermediate)
    • कुशल (Proficient)
    • उन्नत (Advanced)
    • विशेषज्ञ (Expert)
  • शब्द बॉट
  • शब्द चित्र
  • हमारे बारे में
    • संपर्क करें
    • मदद
अ
आ
इ
ई
उ
ऊ
ए
ऐ
ओ
औ
अं
अः
्
ा
ि
ी
ु
ू
े
ै
ो
ौ
ं
ः
क
ख
ग
घ
ङ
   
च
छ
ज
झ
ञ
ट
ठ
ड
ढ
ण
   
त
थ
द
ध
न
प
फ
ब
भ
म
   
य
र
ल
व
 
 
श
ष
स
ह
   
क्ष
त्र
ज्ञ
श्र
 
 
ऋ
ृ
ऑ
ॉ
     
ँ
़
   

Levels

  • प्राथमिक (BEGINNER)
  • माध्यमिक (INTERMEDIATE)
  • कुशल (PROFICIENT)
  • उन्नत (ADVANCED)
  • विशेषज्ञ (EXPERT)
लगना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - एक वस्तु का दूसरी वस्तु से स्पर्श होना
  • वाक्य में प्रयोग - चलते-चलते मेरा हाथ बिजली के खम्भे से छू गया।
  • समानार्थी शब्द - छूना , छुआना , छुवाना , लागना
  • एक तरह का - होना
लगना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - महसूस होना
  • वाक्य में प्रयोग - मुझे बहुत भूख लगी है।
  • समानार्थी शब्द - महसूस होना , अनुभव होना
  • क्रिया के प्रकार - सरल क्रिया
  • मूल शब्द - लग
  • प्रत्यय - ना
  • संक्रामिता - अकर्मक
  • एक तरह का - होना
  • प्रकार - भुखाना , गर्मी लगना , उठना , अगियाना , पीड़ा होना , झुनझुनी चढ़ना , चुभना
लगना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - देखकर या अनुमान से कुछ महसूस करना
  • वाक्य में प्रयोग - मुझे लग रहा है कि अब वह नहीं आएगा।
  • समानार्थी शब्द - मालूम पड़ना , मालूम होना , प्रतीत होना , झलकना
  • एक तरह का - होना
  • प्रकार - सुखद लगना
लगना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - कोई काम पूरा करने के लिए पारिश्रमिक, मूल्य आदि के रूप में धन का दिया जाना
  • वाक्य में प्रयोग - आज किराये में ही सौ रुपये खर्च हो गए।
  • समानार्थी शब्द - खर्च होना , व्यय होना , उठना , लागना
  • एक तरह का - चुकाना
  • प्रकार - खपना , उड़ना , बिगड़ना
लगना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी कार्य की शुरुआत होना
  • वाक्य में प्रयोग - कल से मेरी परीक्षा शुरू हो रही है।
  • समानार्थी शब्द - शुरू होना , प्रारंभ होना , खुलना , आरंभ होना
  • विलोम शब्द - खतम होना , खतम होना , समाप्त होना , अंत होना
  • एक तरह का - होना
  • प्रकार - आना , मचना , छिड़ना , खुलना , तार बँधना , लगना
लगना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - संबंध या रिश्ते में कुछ होना
  • वाक्य में प्रयोग - मनोजजी रिश्ते में मेरे चाचा लगते हैं।
  • समानार्थी शब्द - लागना
  • एक तरह का - होना
लगना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - आघात या चोट पहुँचना
  • वाक्य में प्रयोग - खूँटे से मेरे पैर में बहुत ज़ोर से लगी। / उसकी बात मुझे बहुत लगी।
  • समानार्थी शब्द - लागना
  • एक तरह का - होना
  • प्रकार - ठोकर लगना , सधना , ठोकर खाना
लगना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - कार्य आदि में रत होना
  • वाक्य में प्रयोग - रचना दिन भर मिठाई बनाने में व्यस्त रहती है।
  • समानार्थी शब्द - व्यस्त रहना , लगा रहना , जुटना
  • एक तरह का - होना
  • प्रकार - ध्यान लगना , उलझना
लगना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी बात आदि का आभास मात्र मिलना
  • वाक्य में प्रयोग - ये बादल तूफ़ानी लगते हैं।
  • समानार्थी शब्द - आभास होना
  • क्रिया के प्रकार - सरल क्रिया
  • मूल शब्द - लग
  • प्रत्यय - ना
  • संक्रामिता - अकर्मक
  • एक तरह का - पाना
  • प्रकार - उम्मीद जगना
लगना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - शरीर की अवश्यकता महसूस होना
  • वाक्य में प्रयोग - मुझे बहुत ज़ोर से भूख लगी है।
  • समानार्थी शब्द - लागना
  • प्रकार - पेट में चूहे दौड़ना
लगना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - दूध देने वाले पशुओं का दूध देना
  • वाक्य में प्रयोग - कारी गाय आज नहीं लगी। / यह गाय दोनों समय लगती है।
  • समानार्थी शब्द - दूध देना , लागना
  • एक तरह का - देना
लगना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - * कोई कार्य शुरू करते हुए प्रतीत होना या जान पड़ना
  • वाक्य में प्रयोग - ऐसा लगा कि वह कुछ बोलेगी पर वह बोली नहीं।
  • समानार्थी शब्द - लागना
  • एक तरह का - आना
लगना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - पकाते समय वस्तु का बर्तन के पेंदे में चिपकना
  • वाक्य में प्रयोग - सब्ज़ी थोड़ी लग गई।
  • समानार्थी शब्द - लागना
  • एक तरह का - सटना
लगना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - लगा हुआ होना
  • वाक्य में प्रयोग - वह जिस कमरे में बैठकर पढ़ता था वहाँ ताला लगा था।
  • समानार्थी शब्द - डलना , पड़ना , लागना
  • एक तरह का - होना
  • प्रकार - नथना
लगना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - पौधों का मिट्टी में जड़ पकड़ना
  • वाक्य में प्रयोग - बगीचे में रोपे गए दस में से सात पौधे लग गए हैं।
  • समानार्थी शब्द - लागना
  • एक तरह का - पनपना
लगना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - वर्ष, मास आदि का आरंभ होना
  • वाक्य में प्रयोग - महाराष्ट्र में गुड़ीपाडवा के दिन से नया वर्ष लगता है।
  • समानार्थी शब्द - चढ़ना , लागना
  • एक तरह का - शुरू होना
लगना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी वाहन या व्यक्ति के एक स्थान से दूसरे तक पहुँचने के लिए समय का व्यतीत होना
  • वाक्य में प्रयोग - मुझे घर पहुँचने में एक घंटा लगेगा।
  • समानार्थी शब्द - लागना
  • एक तरह का - घटना
लगना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी जगह पर पहुँचना
  • वाक्य में प्रयोग - नाव नदी के किनारे लग गई।
  • समानार्थी शब्द - लागना
  • एक तरह का - आना
लगना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - फलों आदि का सड़ना या गलना प्रारंभ होना
  • वाक्य में प्रयोग - पिटारे में रखे फल लग गए हैं।
  • समानार्थी शब्द - लागना
  • एक तरह का - सड़ना
  • प्रकार - फफूँदियाना
लगना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी चीज़ पर कुछ सिया, टाँका, चिपकाया, जड़ा या मढ़ा जाना
  • वाक्य में प्रयोग - कमीज़ में बटन लग गया है।
  • समानार्थी शब्द - लागना
  • एक तरह का - होना
  • प्रकार - टँकना , छपना
लगना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - शौच, मूत्र विसर्जन आदि की आवश्यकता महसूस होना
  • वाक्य में प्रयोग - मुझे जोर से लगी है।
  • समानार्थी शब्द - लागना
  • एक तरह का - इच्छा होना
लगना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - भूत आदि की बाधा होना
  • वाक्य में प्रयोग - उसे इमली के पेड़ की भूतनी ने पकड़ा है।
  • समानार्थी शब्द - पकड़ना , लागना
  • एक तरह का - घटना
लगना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - ध्यान आदि का केंद्रित होना
  • वाक्य में प्रयोग - ध्यान करते समय मेरा मन बहुत देर तक नहीं टिकता है।
  • समानार्थी शब्द - टिकना , लागना
  • एक तरह का - होना
लगना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी एक वस्तु की सतह पर दूसरी वस्तु का फैलना
  • वाक्य में प्रयोग - हिन्दुओं में विवाह के अवसर पर दुल्हा, दुल्हन के शरीर पर हल्दी चढ़ती है।
  • समानार्थी शब्द - चढ़ना , लेप लगना , लागना
  • एक तरह का - होना
लगना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - काम में आना या लगना
  • वाक्य में प्रयोग - इस घर को बनाने में सौ बोरी सीमेंट खप गया।
  • समानार्थी शब्द - खपना , उठना , खर्च होना , खिंचना
  • एक तरह का - खर्च होना
  • प्रकार - खींचना
लगना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - कुछ वस्तुओं का इस प्रकार परस्पर मिलना या सटना कि एक का अंग या तल दूसरी के साथ लग या चिपक जाए
  • वाक्य में प्रयोग - इस कुर्सी का टूटा हुआ हत्था जुड़ गया।
  • समानार्थी शब्द - जुड़ना , जुटना , संयुक्त होना , संलग्न होना
  • एक तरह का - संगम होना
  • प्रकार - झलना , जुतना , चढ़ना
लगना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - * किसी की आवश्यकता या ज़रूरत होना
  • वाक्य में प्रयोग - हमें कुछ नई वस्तुओं की आवश्यकता है। / इस काम के लिए दो सौ लोगों की ज़रूरत है। / हमें कुछ नई वस्तुओं की ज़रूरत पड़ेगी।
  • समानार्थी शब्द - ज़रूरत पड़ना , ज़रूरत होना , आवश्यकता होना
  • एक तरह का - होना
Hindi Shabdamitra Copyright © 2025
Developed by Computation For Indian Languages Technology, IIT Bombay