हिंदी शब्दमित्र

 हिंदी शब्दमित्र

  • कक्षा के अनुसार
  • हिंदी ज्ञान स्तर के अनुसार
    • प्राथमिक (Beginner)
    • माध्यमिक (Intermediate)
    • कुशल (Proficient)
    • उन्नत (Advanced)
    • विशेषज्ञ (Expert)
  • शब्द बॉट
  • शब्द चित्र
  • खेल से सीखें
  • हमारे बारे में
    • प्रायोगिक परीक्षण
    • प्रकाशन
    • संपर्क करें
    • मदद
अ
आ
इ
ई
उ
ऊ
ए
ऐ
ओ
औ
अं
अः
्
ा
ि
ी
ु
ू
े
ै
ो
ौ
ं
ः
क
ख
ग
घ
ङ
   
च
छ
ज
झ
ञ
ट
ठ
ड
ढ
ण
   
त
थ
द
ध
न
प
फ
ब
भ
म
   
य
र
ल
व
 
 
श
ष
स
ह
   
क्ष
त्र
ज्ञ
श्र
 
 
ऋ
ृ
ऑ
ॉ
     
ँ
़
   

Levels

  • प्राथमिक (BEGINNER)
  • माध्यमिक (INTERMEDIATE)
  • कुशल (PROFICIENT)
  • उन्नत (ADVANCED)
  • विशेषज्ञ (EXPERT)
फूटना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी वस्तु के टुकड़े होना
  • वाक्य में प्रयोग - काँच की कटोरी हाथ से छूटते ही टूट गई।
  • समानार्थी शब्द - टूटना , खंडित होना , भग्न होना , भंग होना
  • एक तरह का - होना
  • प्रकार - चुरमुराना , तड़कना , चरचराना
फूटना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - कड़ी या ठोस वस्तु के आघात से सतह का थोड़ा टूटना
  • वाक्य में प्रयोग - बालटी फूट गई है।
  • समानार्थी शब्द - दरार पड़ना
  • क्रिया के प्रकार - सरल क्रिया
  • मूल शब्द - फूट
  • प्रत्यय - ना
  • संक्रामिता - अकर्मक
  • एक तरह का - होना
फूटना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - कली का फूल के रूप में बदलना
  • वाक्य में प्रयोग - सूरज के उगते ही सूरजमुखी खिल जाता है।
  • समानार्थी शब्द - खिलना , फूलना , चिटकना
  • क्रिया के प्रकार - सरल क्रिया
  • मूल शब्द - फूट
  • प्रत्यय - ना
  • संक्रामिता - सकर्मक
  • एक तरह का - बदलना
फूटना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - शाखा के रूप में अलग होकर किसी ओर जाना
  • वाक्य में प्रयोग - आगे जाकर इस रास्ते से एक और रास्ता फूटा है।
  • एक तरह का - होना
फूटना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - संयुक्त या मेल-मिलाप की दशा में न रहना
  • वाक्य में प्रयोग - बहू के आते ही उनका घर फूट गया।
  • एक तरह का - होना
फूटना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - पानी या किसी तरल पदार्थ का रिसकर इस पार से उस पार निकल जाना
  • वाक्य में प्रयोग - यह कागज अच्छा नहीं है, इस पर स्याही फूटती है।
  • एक तरह का - रिसना
फूटना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - जुड़ी हुई वस्तु के रूप में निकलना या अवयव, जोड़ या वृद्धि के रूप में प्रकट होना
  • वाक्य में प्रयोग - एक पेड़ से हज़ारों शाखाएँ फूटती हैं।
  • एक तरह का - प्रकट होना
फूटना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - कोई गुप्त भेद या रहस्य सब पर प्रकट हो जाना
  • वाक्य में प्रयोग - अगर यह बात फूटेगी तो बहुत हंगामा हो जाएगा।
  • एक तरह का - प्रकट होना
फूटना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - पानी या तरल पदार्थों का इतना खौलना कि उसके तल पर छोटे-छोटे बुलबुलों के समूह दिखाई देने लगे
  • वाक्य में प्रयोग - खीर बनाने के लिए चावल को दूध में तब डालना चाहिए जब वह फूटने लगे।
  • एक तरह का - उबलना
फूटना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - शरीर के किसी अंग में ठोकर या आघात लगने पर उसमें से ख़ून बहने लगना
  • वाक्य में प्रयोग - पुलिस की लाठी के प्रहार से उसका सर फूट गया।
  • समानार्थी शब्द - फटना
  • एक तरह का - चोट लगना
फूटना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - किरणों, तरंगों आदि का किसी केंद्र से निकलकर इधर-उधर फैल जाना
  • वाक्य में प्रयोग - सूरज की किरणें फूटी और चारों ओर चहल-पहल होने लगी।
  • समानार्थी शब्द - बिखरना , फैलना
  • एक तरह का - छितराना
फूटना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - मुँह से शब्द निकलना
  • वाक्य में प्रयोग - गुरु के सिर पर हाथ रखते ही गूँगे बालयोगी के मुख से शब्द फूटे।
  • एक तरह का - बोलना
फूटना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - भर जाने के कारण आवरण फाड़कर निकलना
  • वाक्य में प्रयोग - फोड़ा फूट चुका है, अब यह जल्दी भर जाएगा।
  • एक तरह का - निकलना
फूटना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - भेदकर वेग के साथ बाहर निकलना
  • वाक्य में प्रयोग - यहाँ प्रायः ज्वालामुखी फूटता है।
  • एक तरह का - निकलना
फूटना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - ऐसी वस्तुओं का फटना जिनके ऊपर छिलका या आवरण हो और भीतरी भाग पोला या मुलायम वस्तु से भरा हो
  • वाक्य में प्रयोग - बच्चे का गुब्बारा फट गया।
  • समानार्थी शब्द - फटना
  • एक तरह का - होना
फूटना
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - फूटने की क्रिया
  • वाक्य में प्रयोग - पटाके के फूटने के साथ ही एक तेज आवाज हुई।
  • समानार्थी शब्द - फूट
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - क्रिया
फूटना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - शरीर में ऐंठन या तनाव लिए हुए पीड़ा होना (विशेषकर हड्डियों एवं जोड़ों में)
  • वाक्य में प्रयोग - सर्दी-जुकाम, बुखार आदि में शरीर टूटता है।
  • समानार्थी शब्द - टूटना
  • एक तरह का - पीड़ा होना
फूटना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - दाने या घाव के रूप में शरीर पर उत्पन्न होना
  • वाक्य में प्रयोग - गर्मी के दिनों में शुभम के शरीर पर दाने निकलते हैं।
  • समानार्थी शब्द - निकलना , फलना
फूटना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - गोले, बारूद आदि जैसे रासायनिक पदार्थों का शब्द के साथ फटना
  • वाक्य में प्रयोग - सिनेमाघर में ही बम विस्फोट हो गया।
  • समानार्थी शब्द - विस्फोट होना , धमाका होना , ब्लास्ट होना , फटना
  • एक तरह का - होना
फूटना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - मेल या दल आदि में से अलग होना
  • वाक्य में प्रयोग - वह काँग्रेस से निकल गया। / कबूतर अपने झुंड से टूट गया।
  • समानार्थी शब्द - निकलना , अलग होना , पृथक होना , हटना , टूटना
  • एक तरह का - निकलना
  • प्रकार - छँटना , कटना , मरना
Hindi Shabdamitra Copyright © 2025
Developed by Computation For Indian Languages Technology, IIT Bombay