हिंदी शब्दमित्र

 हिंदी शब्दमित्र

  • कक्षा के अनुसार
  • हिंदी ज्ञान स्तर के अनुसार
    • प्राथमिक (Beginner)
    • माध्यमिक (Intermediate)
    • कुशल (Proficient)
    • उन्नत (Advanced)
    • विशेषज्ञ (Expert)
  • शब्द बॉट
  • शब्द चित्र
  • खेल से सीखें
  • हमारे बारे में
    • प्रायोगिक परीक्षण
    • प्रकाशन
    • संपर्क करें
    • मदद
अ
आ
इ
ई
उ
ऊ
ए
ऐ
ओ
औ
अं
अः
्
ा
ि
ी
ु
ू
े
ै
ो
ौ
ं
ः
क
ख
ग
घ
ङ
   
च
छ
ज
झ
ञ
ट
ठ
ड
ढ
ण
   
त
थ
द
ध
न
प
फ
ब
भ
म
   
य
र
ल
व
 
 
श
ष
स
ह
   
क्ष
त्र
ज्ञ
श्र
 
 
ऋ
ृ
ऑ
ॉ
     
ँ
़
   

Levels

  • प्राथमिक (BEGINNER)
  • माध्यमिक (INTERMEDIATE)
  • कुशल (PROFICIENT)
  • उन्नत (ADVANCED)
  • विशेषज्ञ (EXPERT)
निकालना
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - निकालने या बाहर करने की क्रिया
  • वाक्य में प्रयोग - बरसात में पानी का निष्कासन ठीक से नहीं हो पाता है।
  • समानार्थी शब्द - निष्कासन , निष्काशन
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - काम
निकालना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी वस्तु में पड़ी या गिरी हुई वस्तु बाहर करना या हटाना
  • वाक्य में प्रयोग - उसने नदी में गिरे बच्चे को बड़ी मुश्किल से निकाला।
  • समानार्थी शब्द - बाहर करना
  • संक्रामिता - सकर्मक
  • एक तरह का - निकालना
  • प्रकार - छानना , पसाना
निकालना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - स्थान, स्वामित्व, अधिकार, पद आदि से अलग करना
  • वाक्य में प्रयोग - मालिक ने रहमान को नौकरी से निकाल दिया।
  • समानार्थी शब्द - बाहर करना , दरवाजा दिखाना , खलाना
  • एक तरह का - मिटाना
  • प्रकार - पत्ता काटना , छाँटना
निकालना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी सीमा के उस पार करना या बाहर करना
  • वाक्य में प्रयोग - उसने अपने शराबी भाई को घर से निकाला।
  • समानार्थी शब्द - बहिराना , बहरियाना , निर्गत करना , बाहर का रास्ता दिखाना
  • एक तरह का - हटाना
  • प्रकार - निकालना , उल्टी करना , खींचना , जनना , मूतना , पैदा करना , पसाना
निकालना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - अन्दर से कोई सामान आदि बाहर करना या लाना
  • वाक्य में प्रयोग - मनीष ने बटलोई से भात निकाला।
  • समानार्थी शब्द - काढ़ना
  • क्रिया के प्रकार - प्रेरणार्थक क्रिया
  • मूल शब्द - निकाल
  • प्रत्यय - ना
  • संक्रामिता - सकर्मक
  • एक तरह का - निकालना
  • प्रकार - खींचना , खँगालना , परोसना
निकालना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - उस स्थान पर न रहने देना या दूर करना
  • वाक्य में प्रयोग - किसी ने मेरा नाम मतदाता सूची से हटा दिया है।
  • समानार्थी शब्द - हटाना , उड़ाना , दूर करना , अलग करना
  • एक तरह का - मिटाना
  • प्रकार - अँधेरा करना , शेव करना , खोखला करना , काछना
निकालना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - ध्यान में लाना विशेषकर उपयोग करने के लिए
  • वाक्य में प्रयोग - झगड़ा मिटाने के लिए पापाने तरकीब निकाली।
  • क्रिया के प्रकार - सरल क्रिया
  • मूल शब्द - निकाल
  • प्रत्यय - ना
  • संक्रामिता - सकर्मक
  • एक तरह का - काम करना
निकालना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - बैंक से पैसे निकालना
  • वाक्य में प्रयोग - किसी ने मेरे केनरा बैंक के खाते से पैसे निकाल लिए।
  • विलोम शब्द - जमा करना
  • एक तरह का - निकालना
निकालना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - जारी करना या उपलब्ध कराना
  • वाक्य में प्रयोग - सरकार ने नया डाक टिकट निकाला है। / सरकार ने आतंकवादियों की एक सूची निकाली है।
  • समानार्थी शब्द - जारी करना , लॉन्च करना , लान्च करना , चलाना
  • एक तरह का - आरंभ करना
  • प्रकार - जारी करना
निकालना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - कुएँ, पात्र आदि से पानी या किसी तरल पदार्थ को बाहर लाना या करना
  • वाक्य में प्रयोग - सीमा कुएँ से पानी निकाल रही है।
  • समानार्थी शब्द - खींचना
निकालना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - कहीं रखी हुई अपनी कोई चीज या उसका कुछ अंश वहाँ से लेकर अपने अधिकार या हाथ में करना
  • वाक्य में प्रयोग - मैंने कल ही बैंक से पाँच हज़ार रुपए निकाले।
  • प्रकार - निकालना
निकालना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी वस्तु में से कोई ऐसी दूसरी वस्तु किसी युक्ति से अलग या दूर करना जो उसमें मिली हुई या व्याप्त हो
  • वाक्य में प्रयोग - तेली तिलहनों से तेल निकालता है।
निकालना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - कोई मान आदि प्राप्त करने के लिए गणन आदि करना
  • वाक्य में प्रयोग - आप इन संख्याओं का औसत निकालिए।
  • एक तरह का - काम करना
निकालना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - व्यर्थ जानकर बाहर करना
  • वाक्य में प्रयोग - दीवाली से पूर्व ही मैंने घर की सारी रद्दी निकाली।
  • एक तरह का - निकालना
  • प्रकार - खखारना
निकालना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - पास करना
  • वाक्य में प्रयोग - मैं तीन पेपर तो निकाल लूँगा पर चौथे के बारे में कह नहीं सकता।
  • एक तरह का - काम करना
निकालना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - अंदर धँसी हुई चीज़ को बाहर करना
  • वाक्य में प्रयोग - नाई ने पैर का काँटा निकाला।
  • एक तरह का - निकालना
निकालना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - रेखा के समान दूर तक जाने वाली वस्तु का निर्माण करना
  • वाक्य में प्रयोग - सरकार ने इस बाँध से एक और नई नहर निकाली।
  • एक तरह का - बनाना
निकालना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - ढूँढ़कर सामने रखना
  • वाक्य में प्रयोग - पुलिस ने चोर के घर से चोरी के माल निकाले।
  • समानार्थी शब्द - बरामद करना
  • एक तरह का - काम करना
निकालना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - रकम जिम्मे ठहराना या किसी पर ऋण या देना निश्चित करना
  • वाक्य में प्रयोग - महाजन ने हज़ार रुपए सूद निकाले।
  • एक तरह का - काम करना
निकालना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - निस्तार या उद्धार करना
  • वाक्य में प्रयोग - उसने मुझे इस मुसीबत से निकाला।
  • समानार्थी शब्द - उबारना , उद्धार करना , उद्धारना , उधारना
  • एक तरह का - काम करना
निकालना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - मिली, सटी या लगी हुई चीज़ अलग करना
  • वाक्य में प्रयोग - वह मधुमक्खी के छत्ते से शहद निकाल रहा है।
  • एक तरह का - अलग करना
  • प्रकार - छुड़ाना , छीलना , निराना , खोदना , चिखुरना
निकालना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी ओर को या आगे की ओर बढ़ाना
  • वाक्य में प्रयोग - राजमिस्त्री ने मकान का छज्जा गली तक निकाला।
  • एक तरह का - बना होना
निकालना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी के आगे बढ़ा ले जाना
  • वाक्य में प्रयोग - ड्राइवर ने कार ट्रक से आगे निकाली।
  • समानार्थी शब्द - बढ़ाना , पार कराना , उकतारना
  • एक तरह का - बढ़ना
  • प्रकार - लाँघना
निकालना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - कहीं से होकर चलाना या ले जाना
  • वाक्य में प्रयोग - इस वर्ष झाकियाँ मुख्य मार्ग से होकर निकाली गईं। / ताऊजी ने अपने इकलौते बेटे की बारात बड़ी धूम-धाम से निकाली।
  • एक तरह का - बढ़ना
निकालना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - सिलाई, बुनाई के टाँके अलग करना
  • वाक्य में प्रयोग - सीमा सलवार की सिलाई उधेड़ रही है।
  • समानार्थी शब्द - उधेड़ना , खोलना , उघारना , उघाड़ना
  • एक तरह का - अलग करना
निकालना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी वस्तु का अपने में से कुछ बाहर फेंकना
  • वाक्य में प्रयोग - यह गाड़ी बहुत धुआँ छोड़ती है।
  • समानार्थी शब्द - छोड़ना , देना
  • एक तरह का - काम करना
  • प्रकार - जलना , गमकना
निकालना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी कार्य या पद पर नियुक्त व्यक्ति को उसके पद या कार्य से अलग करना
  • वाक्य में प्रयोग - व्यवस्थापक ने कुछ भ्रष्ट कर्मचारियों को उनके पद से हटाया।
  • समानार्थी शब्द - हटाना , बाहर करना
  • एक तरह का - मिटाना
  • प्रकार - निकालना
निकालना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - निर्वाह करना या व्यतीत करना
  • वाक्य में प्रयोग - इस साल गर्मी की छुट्टियॉं हमने मनाली में बितायी।
  • समानार्थी शब्द - बिताना , काटना , गुज़ारना , व्यतीत करना
  • एक तरह का - जीना
  • प्रकार - टपना , ढोना , दिन गिनना , धूप में बाल सफेद करना , जीना
निकालना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - पहनी हुई वस्तु को अलग करना
  • वाक्य में प्रयोग - बच्चे ने स्नान करने के लिए अपने कपड़े उतारे।
  • समानार्थी शब्द - उतारना , खोलना
  • एक तरह का - अलग करना
  • प्रकार - निवस्त्र होना , नंगा करना
निकालना
संज्ञा
पिछला अगला
  • परिभाषा - किसी को दंड आदि के रूप में किसी स्थान,क्षेत्र आदि से हटाकर बाहर या दूर करने की क्रिया
  • वाक्य में प्रयोग - ग़ैर जाति की लड़की से विवाह करने के कारण मंगलू का जाति निष्कासन हुआ।
  • समानार्थी शब्द - निष्कासन , निर्वासन , निष्काशन , हटाव
  • लिंग - पुल्लिंग
  • एक तरह का - काम
निकालना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - मूल्य लेकर किसी को कुछ देना
  • वाक्य में प्रयोग - आज मैंने पाँच सौ रुपये का ही सामान बेचा।
  • समानार्थी शब्द - बेचना , बेंचना , विक्रय करना , उठाना
  • विलोम शब्द - खरीदना , क्रय करना
  • एक तरह का - बदलना
  • प्रकार - लुटाना , नीलाम करना
निकालना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - कोई ऐसी नयी वस्तु तैयार करना या नई बात ढूँढ़ निकालना जो पहले किसी को मालूम न रही हो
  • वाक्य में प्रयोग - एडीसन ने बिजली का आविष्कार किया। / आज-कल के वैज्ञानिक नित्य नये यंत्र या सिद्धांत निकालते रहते हैं।
  • समानार्थी शब्द - आविष्कार करना , आविष्कृत करना
  • एक तरह का - उत्पादन करना
निकालना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - बहुत सी वस्तुओं में से कुछ मनपसंद वस्तुएँ अलग करना
  • वाक्य में प्रयोग - तुम्हें इन शब्दों में से सही शब्द चुनना है।
  • समानार्थी शब्द - चुनना , चयन करना
  • एक तरह का - अलग करना
निकालना
क्रिया
पिछला अगला
  • परिभाषा - बात आदि की शुरुआत करना
  • वाक्य में प्रयोग - बात-बात में उसने मनोज की शादी की बात उठाई। / मंत्रीजी ने सदन की बैठक में घोटाले का मुद्दा उठाया।
  • समानार्थी शब्द - उठाना , चलाना , छेड़ना
  • एक तरह का - आरंभ करना
Hindi Shabdamitra Copyright © 2025
Developed by Computation For Indian Languages Technology, IIT Bombay