परिभाषा - किसी के कहीं से आकर पहुँचने की क्रिया या भाव
वाक्य में प्रयोग -
अँग्रेज़ों के भारत आगमन का उद्देश्य वाणिज्य था। / बाजार में मौसमी फलों की आवक शुरू हो गई है।
समानार्थी शब्द -
आगमन ,
आवक ,
आमद ,
अवाई
विलोम शब्द -
गमन ,
प्रस्थान
लिंग -
पुल्लिंग
एक तरह का -
काम
परिभाषा - एक स्थान से आकर दूसरे स्थान पर उपस्थित होना
वाक्य में प्रयोग -
श्याम आज आएगा। / मुझे लेने माँ विद्यालय आई | / मुख्यमंत्री पधार रहें हैं। / मुझे लेने माँ विद्यालय पहुँची।
समानार्थी शब्द -
पहुँचना ,
पधारना
विलोम शब्द -
जाना
क्रिया के प्रकार -
सरल क्रिया
संक्रामिता -
अकर्मक
एक तरह का -
होना
प्रकार -
समय पर पहुँचना ,
टपकना ,
जाना ,
बसाना ,
धावा होना ,
लगना
परिभाषा - एक रुपये का सोलहवाँ भाग
वाक्य में प्रयोग -
भिखारी का कटोरा चार आने के सिक्कों से भरा हुआ था।
बहुवचन -
आने
समानार्थी शब्द -
आणक
लिंग -
पुल्लिंग
संज्ञा के प्रकार -
जातिवाचक
गणनीयता -
गणनीय
एक तरह का -
सिक्का
परिभाषा - कहीं जाकर वहाँ से पहले वाले स्थान पर आना या पहले वाले काम आदि पर आना
वाक्य में प्रयोग -
श्याम स्कूल से खुशी-खुशी घर लौटा। / बच्चें स्कूल से वापस आए।
समानार्थी शब्द -
वापस आना ,
लौटना
एक तरह का -
काम करना
प्रकार -
उलटे पाँव लौटना ,
वापस न आना ,
पकना
परिभाषा - अभिज्ञ या परिचित होना
वाक्य में प्रयोग -
मुझे तुम्हारे घर का रास्ता पता है। / इस सवाल का जवाब सभी को पता है | / इस गणित के प्रश्न का हल किसे मालूम है ? / इस गणित के प्रश्न का हल कौन जानता है ? / वह कल ही घर गयी ये मुझे ज्ञात हुआ।
समानार्थी शब्द -
मालूम होना ,
ज्ञात होना ,
जानना ,
पता चलना ,
पता होना
एक तरह का -
होना
प्रकार -
समझना ,
जानना ,
भोगना ,
सीखना ,
पहचानना
परिभाषा - पौधों, वृक्षों, लताओं आदि में फल-फूल लगना
वाक्य में प्रयोग -
इस वर्ष आम में जल्दी ही बौर आ गए।
एक तरह का -
उन्नत होना
परिभाषा - काल अथवा समय की शुरुआत होना
वाक्य में प्रयोग -
सावन आ गया है।
एक तरह का -
शुरू होना
परिभाषा - किसी भाव या अवस्था आदि का उत्पन्न होना
वाक्य में प्रयोग -
आज के हास्य कवि सम्मेलन में बहुत आनंद आया।
एक तरह का -
होना
प्रकार -
होश में आना ,
मस्ताना ,
मुँह आना ,
उठना
परिभाषा - किसी कार्य को करने में समर्थ होना
वाक्य में प्रयोग -
मुझे सिलाई-कढ़ाई आती है। / मैं सिलाई-कढ़ाई जानती हूँ।
समानार्थी शब्द -
जानना
एक तरह का -
होना
परिभाषा - रास्ते में होना या मार्ग में मिलना
वाक्य में प्रयोग -
राजनांद गाँव से दुर्ग जाते समय शिवनाथ नदी पड़ती है।
समानार्थी शब्द -
पड़ना
एक तरह का -
होना
परिभाषा - किसी प्रकार अपने अधिकार में या हाथ में आना
वाक्य में प्रयोग -
मुझे राम से सौ रुपए उपलब्ध हुए। / राम के पास से सौ रुपए मेरे पास आए। / भला हमें ऐसे कपड़े कहाँ जुड़ेंगे। / मेरे पापा की नौकरी से हमारा दो वक्त का खाना जुट जाता है।
समानार्थी शब्द -
जुटना ,
उपलब्ध होना ,
प्राप्त होना ,
मिलना
क्रिया के प्रकार -
सरल क्रिया
मूल शब्द -
आ
प्रत्यय -
ना
संक्रामिता -
अकर्मक
एक तरह का -
होना
प्रकार -
पहुँचना ,
मिलना ,
साथ मिलना ,
बदलना ,
पाना ,
शुद्ध लाभ होना ,
आना
परिभाषा - किसी वस्तु का पूर्व निर्धारित स्थान पर पहुँचना
वाक्य में प्रयोग -
बाज़ार में नित नई चीजें आती रहती हैं। / चाय अभी तक नहीं आई ?
एक तरह का -
पहुँचना
परिभाषा - किसी के अंतर्गत होना
वाक्य में प्रयोग -
बनारस उत्तर-प्रदेश में आता है। / यह कथा रामायण में आती है।
एक तरह का -
होना
परिभाषा - खरीदने पर कोई वस्तु प्राप्त करना
वाक्य में प्रयोग -
सोमवार को हमारी नई कार आएगी।
एक तरह का -
प्राप्त होना
परिभाषा - कपड़ा, गहना आदि का शरीर पर ठीक तरह से बैठना
वाक्य में प्रयोग -
इतनी छोटी कमीज़ मुझे नहीं आएगी।
समानार्थी शब्द -
ठीक आना ,
फिट होना ,
होना ,
ठीक होना
एक तरह का -
होना
परिभाषा - किसी वस्तु आदि का सोलहवाँ भाग
वाक्य में प्रयोग -
पर्याप्त वर्षा न होने के कारण इस वर्ष सिर्फ आठ आने ही फसल होने की उम्मीद है।
लिंग -
पुल्लिंग
एक तरह का -
वस्तु-भाग
परिभाषा - किसी वस्तु के अंदर आ जाना या समा जाना
वाक्य में प्रयोग -
इस डिब्बे में सात किलो आटा समाता है। / घर में पानी भर गया।
समानार्थी शब्द -
भरना ,
समाना ,
अटना
एक तरह का -
होना
परिभाषा - किसी बात, भाव, विचार आदि का ध्यान पर चढ़ना या स्मरण आना
वाक्य में प्रयोग -
मेरे मन में यह बात उठी कि आजकल मीना स्कूल क्यों नहीं आती है ?
समानार्थी शब्द -
उठना
एक तरह का -
आना
प्रकार -
याद आना ,
उभरना
परिभाषा - उत्पन्न होना, सामने आना या उपस्थित होना
वाक्य में प्रयोग -
ज्योंही पैसे की बात उठी ,वे लोग खिसक लिए।
समानार्थी शब्द -
उठना ,
खड़ा होना
एक तरह का -
उत्पन्न होना
प्रकार -
चलना
परिभाषा - कोई काम, व्यवसाय आदि शुरू करना या किसी विशेष कार्य-क्षेत्र में पदार्पण करना
वाक्य में प्रयोग -
पूँजीपति आजकल बैंकिंग कारोबार में भी उतर रहे हैं।
समानार्थी शब्द -
उतरना
एक तरह का -
आरंभ करना
परिभाषा - अस्तित्व में आना या जीवन धारण करना
वाक्य में प्रयोग -
कृष्ण भगवान ने आधी रात को जन्म लिया।
समानार्थी शब्द -
जन्म लेना ,
पैदा होना ,
जन्मना
एक तरह का -
होना
परिभाषा - कैमरे में तस्वीर आदि का खिंच जाना
वाक्य में प्रयोग -
आपका फोटो खिंच गया है।
समानार्थी शब्द -
खिंचना ,
खिचना ,
उतरना ,
बनना
एक तरह का -
बनना
परिभाषा - किसी निश्चित सीमा, स्थान आदि के अंदर जाना या उसके भीतर आना
वाक्य में प्रयोग -
बच्चा अंदर घुस रहा है। / बच्चे ने चुप के से घर में कदम रखा। / बच्चा अंदर आ रहा है।
समानार्थी शब्द -
कदम रखना ,
घुसना ,
अंदर आना ,
प्रवेश करना
एक तरह का -
सँकराना
प्रकार -
घुसना